Science News India

Science News India - ख़बरें

  • हवाई जहाज जितना साइज, बिजली सी रफ्तार! पृथ्वी की ओर बढ़ रही हैं पांच चट्टानें
    NASA की Jet Propulsion Laboratory ने 19 और 20 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। नासा के मुताबिक, इन दो दिनों में कुल पांच एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेंगे, जिनमें कुछ का साइज एयरप्लेन के बराबर बताया गया है। हालांकि ये सभी एस्टरॉयड सुरक्षित दूरी से निकल जाएंगे और किसी तरह के टकराव की आशंका नहीं है।
  • Planetary Parade 2025 : आज आसमान में एकसाथ दिखेंगे 6 ग्रह, 4 बिना टेलीस्‍कोप आएंगे नजर
    अगर आप अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो आज मंगलवार को एक अहम खगोलीय नजारे का गवाह बनने का मौका मिलेगा। इसे ‘प्‍लैनेटरी परेड 2025’ कहा जा रहा है, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। 4 ग्रह तो बिना टेलीस्‍कोप यानी नग्‍न आंखों से नजर आएंगे। क्‍या होती है प्‍लैनेटरी परेड। कौन-कौन से ग्रह आसमान में दिखाई देंगे। इसकी पूरी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं।
  • ISRO : क्‍या होती है स्पेस डॉकिंग? अंतरिक्ष में दो स्‍पेसक्राफ्ट जोड़ने से भारत को क्‍या फायदा होगा? जानें
    भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) का Spadex मिशन कामयाब हो गया। कई दिनों से देशवासी जिसका इंतजार कर रहे थे, वह गुड न्‍यूज गुरुवार सुबह आई। इसरो ने बताया कि उसने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक दो स्‍पेसक्राफ्टों को आपस में जोड़ दिया है, जिसे स्‍पेस डॉकिंग कहा जाता है। ऐसा करने वाला भारत अब दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह कामयाबी अबतक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के नाम थी।
  • ISRO का एक और कमाल! अंतरिक्ष में उगा दिया लोबिया, देखें वीडियो
    भारत की स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया में कारनामा कर दिखाया है। इसरो ने स्पेस में लोबिया के बीजों को उगते दिखाया है। इसरो का कहना है कि केवल चार दिन में ही ये बीज माइक्रोग्रेविटी में अंकुरित हो गए। दरअसल यह संस्था के CROPS मिशन का हिस्सा है। भविष्य में दूसरे ग्रहों पर खेती की संभावनाओं को इसके जरिए तलाशा जा सकता है।
  • Quadrantids meteor shower : नए साल पर अंतरिक्ष में टूटेंगे तारे! इस दिन दिखेगा खास नजारा
    साल 2025 की शुरुआत एक अहम खगोलीय घटना के साथ होने जा रही है। क्वाड्रेंटिड्स उल्‍का बौछार (Quadrantids meteor shower) 3 और 4 जनवरी को अपने पीक पर होगी। आसान भाषा में समझाएं तो नए साल की इन दो रातों में आपको आसमान में उल्‍का पिंडों की बारिश होती हुई दिखेगी। धूमकेतुओं से निकलने वाली रोशनी के बाद पूरा आकाश जगमग हो जाएगा।
  • Gaganyaan मिशन की लॉन्‍च डेट 1 मार्च 2025! क्‍या है यह मिशन, क्‍या हासिल होगा? जानें
    भारत के बहुप्रतीक्षित गगनयान (Gaganyaan) मिशन की शुरुआत अगले साल हो सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल मार्च में मानवरहित (unmanned) मिशन को उड़ाया जा सकता है। अगर कामयाबी मिली तो यह भारत और इसरो (ISRO) के लिए बड़ी उपलब्‍ध‍ि होगी, जिससे साल 2026 के मानवयुक्‍त मिशन का रास्‍ता भी खुलेगा। गगनयान मिशन का अंत‍िम मकसद भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में अपने दम पर भेजना है।
  • हमारे जैसा खाने-पीने लगे दुनिया, तो तबाह होने से बच जाएगी पृथ्‍वी
    भारतीयों के खाने-पीने की आदत और हमारा भोजन, क्‍लाइमेट चेंज से निपटने में मदद कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देने के अलावा भारतीयों की खान-पान की आदतें ग्‍लोबल क्‍लाइमेट चेंज से निपटने में मदद कर सकती हैं। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीयों द्वारा अपनाए जाने वाला भोजन G20 देशों में सबसे ज्‍यादा क्‍लाइमेट के अनुकूल है।
  • Next Solar Eclipse : फ‍िर लगने वाला है सूर्यग्रहण, नोट कर लें तारीख, जानें डिटेल
    इस 2 अक्‍टूबर को दुनिया ने सूर्य ग्रहण देखा, जोकि एक वलयाकार सूर्यग्रहण था। एक बार फ‍िर सूर्यग्रहण लगने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार, यह मौका इस साल तो नहीं, लेकिन अगले साल की शुरुआत में आएगा। 29 मार्च 2025 को दुनिया आंशिक सूर्य ग्रहण देखेगी। इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के अलावा अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के एरिया में देखा जा सकेगा। आंशिक सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य पूरी तरह से नहीं ढकता।
  • 8 अरब डॉलर का हो जाएगा भारत का डेटा सेंटर मार्केट, ये शहर बने बड़े हब
    भारत का डेटा सेंटर मार्केट अगले साल तक 8 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्‍मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में यह मार्केट 7 अरब डॉलर का था। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बंगलूरू में डेटा सेंटरों की संख्‍या बढ़ रही है। इसकी वजह देश के डेटा खपत में बढ़ोतरी, लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी का सामने आना और सरकार से मिल रहा समर्थन अहम है।
  • Hunter Moon 2024 : आसमान में दिखेगा ‘हंटर मून’, 15% बड़ा नजर आएगा चांद, नोट कर लें तारीख
    चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के बेहद करीब आने वाले हैं। यह नजारा खुली आंखों से 17 अक्‍टूबर की शाम को देखा जा सकेगा। दुनिया इसे हंटर मून कहती है, तो भारत के लिए यह शरद पूर्णिमा होगी। यह इस साल का तीसरा और सबसे बड़ा सुपरमून होने वाला है। इस दौरान चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी 3 लाख 57 हजार 364 किलोमीटर रह जाएगी। साल 2024 में यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच सबसे कम दूरी होगी।
  • SuryaGrahan 2024 : 2 अक्‍टूबर गांधी जयंती के दिन सूर्यग्रहण, भारत में दिखेगा? जानें
    साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्‍टूबर को लग रहा है। यह वलयाकार ग्रहण होगा। इसमें रिंग ऑफ फायर भी दिखाई देगी। सूर्य जलती हुई अंगूठी जैसा नजर आएगा। यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है। ग्रहण की शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी और यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में साउथ जॉर्जिया में खत्‍म होगा। धरती पर सूर्यग्रहण का दायरा करीब 14163 किलोमीटर होगा। इसका पथ 265 से 331 किलोमीटर चौड़ा होगा।
  • Chandra Grahan : 18 सितंबर को लग रहा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा?
    इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 17-18 सितंबर को लग रहा है। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इसे उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों के अलावा एशिया और रूस के पश्चिमी क्षेत्रों और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर की सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर होगी। इसका सबसे ज्‍यादा प्रभाव सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
  • वैज्ञानिकों ने भारत में ढूंढी वह जगह, जो मंगल ग्रह-चांद से मिलती-जुलती! जानें
    Indias Mars Moon Station : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के वैज्ञानिकों ने एक एनालॉग रिसर्च स्‍टेशन के लिए लद्दाख को आइडियल साइट माना है।
  • Chandrayaan 4 Mission : अंतरिक्ष में जोड़े जाएंगे चंद्रयान-4 के हिस्‍से, चीन की तरह सैंपल लेकर लौटेगा मिशन
    Chandrayaan 4 Mission : इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने इंडिया स्‍पेस कांग्रेस 2024 में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि चंद्रयान-4, चांद से सैंपल लेकर आएगा।
  • Solar Eclipse : अब साल 2026 में लगेगा पूर्ण सूर्यग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें
    Next Surya Grahan : अमेरिका में अब पूर्ण सूर्यग्रहण 22 अगस्‍त 2044 को दिखेगा। इसे नॉर्थ और साउथ डकोटा, मोंटाना और उत्तरी कनाडा के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा।

Science News India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »