Samsung Galaxy Z Fold 6 Price

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price - ख़बरें

  • Apple के फोल्डेबल iPhone का प्राइस Samsung के Galaxy Z Fold 6 से हो सकती है महंगा
    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। एपल के फोल्डेबल आईफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है। इसकी तुलना में सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 का शुरुआती प्राइस लगभग 1,899 डॉलर (1,64,200 रुपये) का है।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 7 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में इन स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 के साथ Galaxy Z Flip 7 को भी लाया जा सकता है।
  • Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इसके साथ कंपनी का Galaxy Z Fold 7 भी पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। Galaxy Z Flip 7 में 4,300 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में इसके पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 vs Oppo Find N5: जानें 2025 में कौन रहेगा बेस्ट फोल्डेबल फोन
    Samsung Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है। वहीं Oppo Find N5 बाजार में $1600 (लगभग 1,39,007 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Find N5 कल यानी कि 20 फरवरी, 2025 को बाजार में पेश होगा। Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है। वहीं Oppo Find N5 में 8.12 इंच की LTPO3 OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung की Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 को भी लाया जा सकता है। Galaxy Z Flip 7 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में सैमसंग का पहला स्थान बरकरार
    फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह लगातार छह तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद पहली गिरावट है। इस सेगमेंट में सैमसंग के बाद Honor, Huawei, Motorola और Xiaomi हैं। तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में कमी का बड़ा कारण सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कमजोर बिक्री हो सकता है।
  • Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहली बार मिल सकता है Exynos चिपसेट
    सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में जल्द पेश किए जाने वाले Exynos 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पिछली सीरीज में Snapdragon चिपसेट था। इस वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया था।
  • Samsung W25 फोल्डेबल फोन 8-इंच डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Samsung W25 फोल्डेबल फोन को चीन में लॉन्च किया गया है, जो Samsung Galaxy Z Fold 6 का रीबैज है, लेकिन कुछ बड़े बदलावों के साथ। इसके के बेस 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की चीन में कीमत 15,999 युआन (करीब 1,88,500 रुपये) है। वहीं, 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 17,999 युआन (लगभग 2,12,000 रुपये) है।
  • Samsung का सबसे अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy Z Flip FE
    हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition मॉडल पेश किया था। इसका प्राइस इस स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक था। Galaxy Z Flip FE में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस में कमी की जा सकती है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
  • दिवाली सेल में फोल्डेबल फोन पर धांसू ऑफर,16,800 रुपये हुआ सस्ता
    Samsung Galaxy Z Fold6 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,48,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल और 410ppi पिक्सल डेंसिटी है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Galaxy Z Fold 6 Special Edition जल्द चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें डिस्प्ले और कैमरा यूनिट सहित कुछ फीचर्स में सुधार भी किया गया है। हालांकि, शुरुआत में यह स्मार्टफोन केवल दक्षिण कोरिया में खरीदा जा सकेगा। Galaxy Z Fold 6 का प्राइस 27,89,600 KRW (लगभग 1,70,000 रुपये) का है। यह 16 GB + 512 GB के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन में हो सकती है कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज
    कंपनी जल्द ही Galaxy Z Fold स्पेशल एडिशन को पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने दावा किया है कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold स्पेशल एडिशन पर क्रीज कंट्रोल को लेकर प्रगति की है। Galaxy Z Fold 6 की तुलना में इस स्मार्टफोन में कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है।
  • Samsung का फेस्टिवल धमाका! Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Watch Ultra पर Rs 18 हजार तक डिस्काउंट!
    Samsung के फोन, स्मार्टवॉच पर फेस्टिव सीजन में भारी छूट! Galaxy Z Fold 6 पर EMI ऑफर के तहत 12,500 रुपये तक का कैशबैक है, जबकि Galaxy Z Flip 6 पर यह कैशबैक 11,000 रुपये तक है। Galaxy Watch Ultra पर कस्टमर 18 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं, और Galaxy Buds 3 पर Rs. 5,000 तक की छूट पा सकते हैं। ऑफर दिवाली तक रहने की संभावना है।
  • Xiaomi के पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip का इस महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च
    Mix Flip को जुलाई में Mix Fold 4 के साथ चीन में पेश किया गया था। इसमें में 4.01 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। Xiaomi के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Mix Flip का इस महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Samsung के Galaxy Z Flip 6 और Motorola Razr 50 Ultra को टक्कर दे सकता है।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 6 के यूजर्स कर रहे पेंट निकलने की शिकायत
    इस बारे में सैमसंग के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि इसका कारण इस स्मार्टफोन के साथ इनकम्पैटिबल थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो सकता है। सैमसंग ने कहा है कि इनमें थर्ड-पार्टी चार्जर्स का इस्तेमाल एक प्रमुख कारण है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »