Samsung Galaxy S26 Design

Samsung Galaxy S26 Design - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
    Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,340 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 में समान चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर Samsung Galaxy S26 FE की मॉडल नंबर - SM-S741B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह स्मार्टफोन WPC के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-S741 के साथ दिखा था। इस स्मार्टफोन में टेन-कोर Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S26 FE की वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-S741 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5.0 W की अधिकतम लोड पावर के लिए सपोर्ट हो सकता है। Samsung Galaxy S26 FE में पिछले वर्जन के समान फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्पीड के लिए Qi2 सर्टिफिकेशन भी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S26 FE डिजाइन आया सामने, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
    सैमीगुरु ने Galaxy S26 FE के थर्ड-पार्टी केस की फोटो शेयर की हैं, जिससे स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया है। रेंडर्स में स्मार्टफोन को ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस के अंदर नजर आया है। लीक हुई फोटो के आधार पर Galaxy S26 FE में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले है। डिस्प्ले के चारों ओर के बेजल स्लिम और एक समान नजर आते हैं। इसके कॉर्नर पर राउंड और फ्रेम फ्लैट लग रहा है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर मौजूद हैं।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
    Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मजबूत सेल्स रही है।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
    सैमसंग 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले हैंडसेट लॉन्च किए हैं।
  • Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
    दक्षिण कोरिया में इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स लगभग 13.5 लाख यूनिट्स पर पहुंच गए हैं। इसकी तुलना में सैमसंग की पिछली स्मार्टफोन सीरीज के लिए दक्षिण कोरिया में 11 दिनों में लगभग 13 लाख यूनिट्स के लिए प्री-ऑर्डर्स मिले थे। Samsung Galaxy S26 सीरीज ने यह आंकड़ा सिर्फ सात दिनों में हासिल कर लिया है। दक्षिण कोरिया में भी सैमसंग को इस सीरीज में Ultra मॉडल के लिए ज्यादा डिमांड मिल रही है।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 1,07,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,39,999 का है।
  • Samsung Galaxy Buds 4 Pro लॉन्च, एडेप्टिव ANC, 30 घंटे बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
    Samsung Galaxy Buds 4 Pro को कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स Galaxy Buds 3 Pro के सक्सेसर बनकर आए हैं। नए ईयरबड्स में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं जो यूजर्स को लुभा सकते हैं। Buds 4 Pro में हेड जेस्चर इसका हाइलाइट फीचर है। यानी सिर हिलाने के इशारे पर ही ये कई तरह के एक्शन कर सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
    EPREL पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मॉडल नंबर - SM-S948B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 4,855 mAh रेटेड बैटरी है। इसकी मार्केटिंग 5,000 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। EPREL पर Samsung Galaxy S26+ की लिस्टिंग 4,755 mAh रेटेड बैटरी के साथ हुई है। इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 4,800 mAh बैटरी के तौर पर हो सकती है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
    Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max के सिंगल-कोर टेस्टिंग में स्कोर में ज्यादा अंतर नहीं है। एपल के इस स्मार्टफोन में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। हालांकि, बेंचमार्क टेस्ट किसी स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस के एक हिस्से का ही संकेत देते हैं और वास्तविक परफॉर्मेंस GPU कैपेबिलिटी, थर्मल मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करता है।
  • भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
    कंपनी ने बताया है कि देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स अन्य बेनेफिट्स के साथ ही मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। उदाहरण के लिए इस सीरीज का 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB के लिए मुफ्त अपग्रेड दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन के लिए 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन किया जाएगा
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जाएगा।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 चार्जिंग हो सकता है मैग्नेटिक केस
    Google एकमात्र ऐसी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर है जो Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। पिछले कुछ सप्ताह में सैमसंग की Qi2 एक्सेसरीज को ऑनलाइन देखा गया है। हाल ही में सैमसंग मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक की इमेजेज लीक हुई थी। Samsung Galaxy S26 Ultra को छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »