सिंगल चार्ज में 25 घंटे चलने वाला Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप लॉन्च, Galaxy AI से लैस, जानें सबकुछ

लैपटॉप को 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

सिंगल चार्ज में 25 घंटे चलने वाला Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप लॉन्च, Galaxy AI से लैस, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप कंपनी की ओर से लेटेस्ट लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें Intel Core Ultra सीरीज 2 प्रोसेसर लगा है
  • इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है
  • लैपटॉप में AI फीचर्स और Thunderbolt 4 पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप कंपनी की ओर से लेटेस्ट लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया गया है। Galaxy Book 5 सीरीज में यह नया एडिशन है जिसमें Intel Core Ultra सीरीज 2 प्रोसेसर लगा है जिसे Lunar Lake कहा गया है। इसके अलावा इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है और Thunderbolt 4 पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें AI फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैं। आइए जानते हैं इसके प्राइस और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy Book 5 Pro Availability

Samsung Galaxy Book 5 Pro शुरुआती तौर पर साउथ कोरिया में उपलब्ध होगा जिसे 2 जनवरी से खरीदा जा सकेगा। कंपनी शुरुआती सेल में डिस्काउंटेड कूपन भी उपलब्ध करवाएगी जिसके लिए इच्छुक कस्टमर सेल के लिए नोटिफाई ऑप्शन चुन सकते हैं। लैपटॉप को कंपनी ने ग्रे और सिल्वर कलर्स में पेश किया है। 
 

Samsung Galaxy Book 5 Pro Specifications

Samsung Galaxy Book 5 Pro जैसा कि पहले बताया गया है- 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। इसमें Dynamic AMOLED 2X टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है और विजन बूस्टर फीचर भी है। इसमें Intel Core Ultra Processor Series 2 मिलता है। साथ में डेडीकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी दिया गया है जो कि प्रति सेकंड 47 ट्रिलियन ऑपरेशंस सपोर्ट करता है। 

Galaxy Book 5 Pro में दिए गए NPU की मदद से यह AI क्षमताओं से भी लैस होकर आता है। इसमें AI सिलेक्ट फीचर है जो कि Google के Circle to Search की तरह काम करता है। Photo Remaster नाम से एक और फीचर इसमें दिया गया है जो पुरानी इमेजिस को हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन में बदल सकता है। 

Samsung Galaxy Book 5 Pro में स्टैगर्ड HDR तकनीक के साथ वेबकम मौजूद है। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है और साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 25 घंटे चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Thunderbolt 4, HDMI 2.1, USB Type-A पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर भी मिल जाता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज16.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1800x2880 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरइंटेल कोर अल्ट्रा 7
रैम16 जीबी
ओएसWindows 11
ग्राफ़िक्सIntel Arc
वज़न1.69 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  5. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  6. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  7. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  8. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  9. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »