Samsung Galaxy A37 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग

Samsung Galaxy A37 5G में 6 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,158 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,401 प्वाइंट का स्कोर मिला है।

Samsung Galaxy A37 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A37 5G में 6 GB का RAM हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी के Exynos चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • यह Samsung Galaxy A36 5G की जगह लेगा
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A37 5G में कंपनी का Exynos चिपसेट दिया जा सकता है। यह Samsung Galaxy A36 5G की जगह लेगा। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-A376B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy A37 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,158 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,401 प्वाइंट का स्कोर मिला है। Samsung Galaxy A37 5G में 6 GB का RAM हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सैमसंग के Exynos 1480 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED (2,340 x 1,080 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के साथ रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। Samsung Galaxy A36 5G की 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A57 5G भी जल्द पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर - SM-A5760 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। यह चार्जिंग स्पीड सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 से भी ज्यादा है। इससे पहले Bluetooth SIG साइट पर Samsung Galaxy A57 5G को मॉडल नंबर - S6568 के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग के टेस्ट सर्वर और IMEI डेटाबेस पर भी इस स्मार्टफोन को देखा गया है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में सैमसंग की Galaxy A सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की बिक्री में इन स्मार्टफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »