Reliance Intelligence

Reliance Intelligence - ख़बरें

  • Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
    Meta ने Reliance Industries के साथ साझेदारी में भारत का अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। गुजरात के जामनगर में बनने वाली इस फैसेलिटी की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह डेटा सेंटर Facebook, Instagram और WhatsApp समेत Meta के AI सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा। Meta का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेटेड होगा और कूलिंग के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 900 मेगावाट से ज्यादा क्लीन एनर्जी कैपेसिटी भी सुरक्षित की है।
  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • AI के लिए रिलायंस और Facebook ने हाथ मिलाया, 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनवेस्टमेंट
    नई कंपनी की शुरुआत Reliance Intelligence की पूरी हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी के तौर पर की जाएगी और बाद में यह एक संशोधित ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट के तहत Facebook के साथ ज्वाइंट वेंचर बन जाएगी। दोनों कंपनियों के बीच हुए एग्रीमेंट में बताया गया है कि इसमें Reliance Intelligence की 70 प्रतिशत और फेसबुक की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
  • मुकेश अंबानी की छात्रों को सलाह, AI पर नहीं अपनी इंटेलिजेंस पर करें भरोसा
    Reliance के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के 12वें कॉन्वोकेशन में युवा छात्रों को बड़ी सलाल दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी पर अत्यधिक निर्भरता के बारे में सचेत करते हुए सोचने की क्षमता को बरकरार रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के इस्तेमाल करने की जरूरत पर बात की।
  • दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाएंगे मुकेश अंबानी
    बिलिनेयर Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Industries (RIL) ने दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाने की योजना तैयार की है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में देश की क्षमता बढ़ेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AI से जुड़ी बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia से AI सेमीकंडक्टर्स खरीदे हैं। हालांकि, रिलायंस की ओर से डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी गई है।
  • भारत में AI और डेटा सेंटर्स में 3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft
    भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास कई स्थानों पर Azure रीजन हैं। नडेला ने बताया कि कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी कैपेसिटी बनाई है। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के पास 60 से अधिक Azure रीजन और 300 से अधिक डेटा सेंटर हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने ADVANTA(I)GE India कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य इस वर्ष लगभग 20 लाख लोगों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने का था।
  • टेलीकॉम कंपनियों के लिए जरूरी हुआ केवल कॉल्स और SMS का अलग टैरिफ प्लान पेश करना
    इससे डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले कस्टमर्स को कुछ अधिक भुगतान करना पड़ता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।
  • स्पैम कॉल्स को रोकने में नाकाम होने पर Airtel, Reliance Jio, BSNL पर लगा भारी जुर्माना
    टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। हाल ही में TRAI ने स्पैम कॉल्स और मैसेज से निपटने में नाकाम रहने पर लगभग 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पिछले जुर्माने को जोड़कर, जुर्माने की कुल रकम लगभग 141 करोड़ रुपये की है। TRAI ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) से इस जुर्माने की वसूल का निवेदन किया है।
  • टैरिफ बढ़ाने के बजाय सर्विसेज की क्वालिटी में सुधार करेगी BSNL
    BSNL अपनी सर्विसेज में सुधार करने और नए कस्टमर्स को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही सात नई सर्विसेज को भी शुरू किया है। BSNL अपने यूजर्स बेस को भी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य अगले वर्ष तक लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का है। हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी।
  • AI का मार्केट 2027 तक होगा 82,000 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा!
    AI के मार्केट में अगले वर्ष वर्षों में तेजी से ग्रोथ होने की संभावना है। इसके पीछे कंपनियों और सरकारों की ओर से टेक्नोलजी का इस्तेमाल बढ़ाना एक प्रमुख कारण होगा। यह मार्केट 2027 तक बढ़कर लगभग 990 अरब डॉलर (लगभग 82,75,424 करोड़ रुपये) पर पहुंचने का अनुमान है। कंसल्टिंग फर्म Bain & Co ने अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिपोर्ट में बताया है कि AI से जुड़ी सर्विसेज और हार्डवेयर का मार्केट 2027 तक 780 अरब डॉलर से 990 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस में नोकिया ने दिखाई 6G सेंसिंग की झलक
    कंपनी ने 6G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करने वाली राडार जैसी सेंसिंग टेक्नोलॉजी, रैपिड रेल NCRTC प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क और रियल-टाइम एक्सटेंडेड रिएलिटी मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »