मुकेश अंबानी की छात्रों को सलाह, AI पर नहीं अपनी इंटेलिजेंस पर करें भरोसा

AI इस समय दुनिया में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुकेश अंबानी की छात्रों को सलाह, AI पर नहीं अपनी इंटेलिजेंस पर करें भरोसा

मुकेश अंबानी ने AI पर छात्रों को सलाह दी।

ख़ास बातें
  • AI इस समय दुनिया में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • Reliance के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने युवा छात्रों को बड़ी सलाह दी।
  • AI को एक सीखने के टूल के तौर पर इस्तेमाल करने में बेहतर होना चाहिए।
विज्ञापन
चीनी स्टार्टअप Deepseek के लोकप्रिय होने के बाद AI इस समय दुनिया में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में Reliance के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के 12वें कॉन्वोकेशन में युवा छात्रों को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने टेक्नोलॉजी पर बहुत ज्यादा निर्भरता के बारे में सचेत करते हुए खुद की सोचने की क्षमता को बरकरार रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को इस्तेमाल करने की जरूरत पर बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंबानी ने कहा कि "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात की जाए तो मेरे पास हमारे युवा छात्रों के लिए एक सलाह है। आपको AI को एक सीखने के टूल के तौर पर इस्तेमाल करने में बेहतर होना चाहिए लेकिन कभी भी अपनी सोचने की क्षमता को कम नहीं करना है।"

वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर एक पोस्ट में शेयर किया था। उन्होंने कहा कि "चैटजीपीटी का जरूरत से इस्तेमाल करो, लेकिन हमेशा याद रखो हम आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।" 

आपको बता दें कि Reliance इंडस्ट्रीज कथित तौर पर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाने का प्लान बना रही है। ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) क्षेत्र में रिलायंस के बड़े विस्तार के तौर पर यह फेसिलिटी गुजरात के जामनगर में स्थित होगी। मुकेश अंबानी AI टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय Nvidia से एआई सेमीकंडक्टर भी खरीद रहे हैं। दोनों कंपनियों ने बीते साल अक्टूबर में Nvidia एआई सम्मिट 2024 में एक चर्चा के दौरान भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अपने सहयोग की घोषणा की थी। 

हाल ही में चीनी स्टार्टअप ने हाल ही में DeepSeek को पेश किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में DeepSeek अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फ्री ऐप बन गया है। अमेरिका में जनवरी के डाटा के अनुसार, यह Apple के App Store से सबसे अधिक फ्री डाउनलोड हुआ है। यह अमेरिका बेस्ड एआई कंपनियों के मुकाबले में किफायती है। मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हुए इसने ChatGPT को पीछे छोड़ दिया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »