Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। टैबलेट कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है।
Redmi Pad 2 Pro में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी की ओर से जल्द ही Redmi 15C 5G को पेश किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही कंपनी अपने एक और लाइनअप को एक्सपेंड कर सकती है। कंपनी वियरेबल सेग्मेंट में Redmi Buds 8 Pro को पेश कर सकती है, और इसके साथ ही टैबलेट Redmi Pad 2 Pro को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों ही प्रोडक्ट्स एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग के माध्यम से नजर आए हैं। आइए जानते हैं इन दोनों डिवाइसेज के बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है।
Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में 12000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट एक 5G डिवाइस होगा। इसमें eSIM का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि चाइनीज मॉडल के स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने अभी तक गुप्त ही रखे हैं।
Redmi Pad 2 Pro को ग्लोबल मॉडल के रूप में कुछ मार्केट्स में कंपनी ने उपलब्ध करवा दिया है। यह डार्क ग्रे, लेवेंडर, और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में लिस्टेड है। टैबलेट में कई खास फीचर्स मिलते हैं जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट, स्टाइलस सपोर्ट, कीबोर्ड आदि शामिल हैं। इसमें 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। प्राइस HK$1699 (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू है।
इसके साथ ही Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें हाई रिजॉल्यूशन का कोडेक सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी माइक्रोफोन्स में भी अपग्रेड कर सकती है। Redmi Buds 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन कयास है कि कंपनी इनमें कंपिटीटिव स्पेक्स दे सकती है जो मार्केट में Huawei जैसे ब्रांड की FreeBuds Lite सीरीज को टक्कर दे सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ