Redmi Pad 2 Launch

Redmi Pad 2 Launch - ख़बरें

  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
    Redmi ने चीन में Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट 9.7 इंच 2K LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने
    Redmi Buds 8 का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग ट्रू वायरलेस ईयरबड्स अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी इन ईयरबड्स को Redmi K90 Max फोन और Redmi K Pad 2 टैबलेट के साथ लॉन्च करने जा रही है। ईयरबड्स के खास फीचर्स का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर खास फोकस किया गया है।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट 8GB रैम, 12000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Pad 2 Pro 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और Android-बेस्ड HyperOS फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
  • 12000mAh बैटरी वाले Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के साथ Buds 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
    Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • Redmi Pad 2 भारत में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
    Redmi Pad 2 को भारत में 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको 4जीबी  रैम और 128जीबी वाई फाई ओनली वेरिएंट मिल रहा है। वहीं इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज (वाईफाई और 4G ऑप्शन) की कीमत 15,999 रुपये और 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। टैबलेट को Amazon और सिलेक्टिड ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए 24 जून से खरीदा जा सकता है।
  • Redmi Pad 2 भारत में आज होगा लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस पहले से ही जानें
    Redmi Pad 2 की लॉन्च तारीख को कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने टैबलेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। प्रमोशनल पोस्टर पर एक टैग से पता चला है कि टैबलेट वाई-फाई के साथ-साथ सेलुलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। Amazon और Flipkart पर लाइव हुई Redmi Pad 2 की माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ इन ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Redmi Pad Pro हुआ लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh की बैटरी
    पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (2,560 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है
  • Redmi Pad 2 में होगा स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर! गीकबेंच पर आया नजर, जानें बाकी खूबियां
    Redmi Pad 2 : टैब के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी गीकबेंच पर सामने आई है। बीते दिनों इसे FCC वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला था।
  • 8000mAh बैटरी, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ Redmi Pad लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi Pad के लेटेस्ट मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) है। जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »