• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Redmi Pad 2 में होगा स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर! गीकबेंच पर आया नजर, जानें बाकी खूबियां

Redmi Pad 2 में होगा स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर! गीकबेंच पर आया नजर, जानें बाकी खूबियां

Redmi Pad 2 : इस टैब को मॉडल नंबर 23073RPBFC के साथ गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है।

Redmi Pad 2 में होगा स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर! गीकबेंच पर आया नजर, जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: Redmi

Redmi Pad 2 पिछले साल आए Redmi Pad के सक्सेसर के रूप में आ सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • अगले कुछ महीनों में लॉन्‍च हो सकता है रेडमी पैड 2
  • मॉडल नंबर 23073RPBFC के साथ किया गया स्‍पॉट
  • सिंगल-कोर टेस्ट में 415 पॉइंट मिले रेडमी पैड 2 को
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) का सब ब्रैंड रेडमी (Redmi) एक नए टैबलेट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम Redmi Pad 2 बताया जाता है। इस टैब के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी गीकबेंच पर सामने आई है। बीते दिनों इस टैब को FCC वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे टैब के कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला था। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी बीते दिनों इस टैब के बारे में जानकारी शेयर की थी।   

Redmi Pad 2 को मॉडल नंबर 23073RPBFC के साथ गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ पैक किया जा सकता है। इसके मॉडल नंबर को गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 415 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1411 पॉइंट मिले हैं। 

बीते दिनों टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो (Weibo) पोस्ट के जरिए Redmi Pad 2 के कुछ स्पेसिफिकेशंस बताए थे। उनका दावा है कि नया टैबलेट LCD डिस्प्ले के साथ आएगा जोकि 10 इंच से बड़ा होगा। डिस्‍प्‍ले में 2K रेजॉलूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी अनुमान लगाया था कि Redmi Pad 2 में Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी दी जाएगी। अब गीकबेंच की लिस्टिंग से प्रोसेसर की जानकारी कन्‍फर्म हुई है। 

टिप्सटर ने रेडमी टैबलेट की कैमरा डिटेल्स को लीक किया था। उनके मुताबिक Redmi Pad 2 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा जिस पर MIUI 14 की लेयर होगी। 

Redmi Pad 2 पिछले साल आए Redmi Pad के सक्सेसर के रूप में आ सकता है। Redmi Pad में 10.61 इंच की का डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले रेजॉलूशन 2000x1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6 जीबी रैम का सपोर्ट है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »