शाओमी की Redmi Note 14 5G सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह लॉन्च 9 दिसंबर को होगा। जो टीजर शेयर किया गया है, उसमें स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल (squircle camera module) नजर आता है। साथ ही ‘सुपर कैमरा’, ‘सुपर एआई’ जैसी टैगलाइन दी गई हैं। इसका मतलब है कि नई सीरीज के कैमरा कई एआई फीचर्स से लैस होंगे।
Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।
Redmi Note 10T 5G फोन Redmi Note 10 सीरीज़ का पांचवा मॉडल होने वाला है, जिसमें पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं।