• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10T 5G भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10T 5G भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये होगी, जो कि फोन के सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। फिलहाल, Xiaomi ने इसकी जानकारी आधिकारिक नहीं की है।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10T 5G भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G फोन मे पेश किया जा सकता है सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • Poco M3 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा रेडमी नोट 10टी 5जी
  • फोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये के अंदर हो सकती है
विज्ञापन
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को भारत में आज 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया है। रेडमी नोट 10टी 5जी फोन Redmi Note 10 सीरीज़ का पांचवा मॉडल होने वाला है, जिसमें पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इस स्मार्टफोन को Amazon पर टीज़ किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत भारत में 15,000 रुपये के अंदर होगी।
 

Redmi Note 10T 5G India launch livestream details

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, जिसका लाइवस्ट्रीम रेडमी इंडिया के सोशल मीडिया चैनल्स और ट्विटर यूट्यूब के जरिए किया जाएगा। आप इस इवेंट को नीचे इम्बेड वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
 

Redmi Note 10T 5G price in India (expected)

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये होगी, जो कि फोन के सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। फिलहाल, Xiaomi ने इसकी जानकारी आधिकारिक नहीं की है।

पिछले महीने,  रेडमी नोट 10टी फोन Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर रूस में लॉन्च हुआ था और Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन जून में भारत में लॉन्च हुआ था। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 20,100 रुपये) थी। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी थे। फिलहाल इनकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Redmi Note 10T 5G specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हो सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • कमियां
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • कमियां
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  2. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  4. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  8. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  9. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  10. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »