Redmi New Phones

Redmi New Phones - ख़बरें

  • ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
    अगर आप ₹25,000 तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस रेंज में कई नए मॉडल्स मौजूद हैं। Redmi 17 5G से लेकर Oppo K14 Lite, Infinix Hot 70 Pro 5G+, Ai+ Nova 2 Power 5G, Lava Bold N4 Pro 5G और Philips S7221 5G तक कई फोन इस सेगमेंट में नए ऑप्शन देते हैं। इनमें 7,900mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें इन नए स्मार्टफोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स।
  • Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
    Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 7540mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.59 इंच का 1.5K Fluid Display, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi Turbo 5 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
  • 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
    Xiaomi ने अपने चीन वेबसाइट पर Redmi R70 और R70m 5G स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकते हैं। दोनों फोन 6.9 इंच के 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और HyperOS 3 के साथ आते हैं। इनमें 6000mAh और 6300mAh बैटरी का अंतर देखने को मिलता है। फोन में बेसिक कैमरा सेटअप और 15W चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने इन्हें बजट 5G सेगमेंट के लिए डिजाइन किया है, जहां यूजर्स को बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस मिलेगा।
  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • 10,000mAh बैटरी वाला फोन अब दूर नहीं, फाइनल स्टेज में Honor फोन!
    Honor जल्द ही अपना नया Dimensity 8500 चिपसेट वाला स्मार्टफोन पेश कर सकता है, जिसकी टेस्टिंग में 10,000mAh की बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है। एक टिप्सटर के मुताबिक, यह डिवाइस फिलहाल NPI (New Product Introduction) वेरिफिकेशन स्टेज में है, जो लॉन्च से पहले का अहम चरण माना जाता है। माना जा रहा है कि Redmi, Honor और iQOO, तीनों ब्रांड इस नए MediaTek चिपसेट के साथ अपने फोन ला रहे हैं, जिसमें Redmi Turbo 5 सबसे पहले दिसंबर में पेश हो सकता है।
  • 50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Xiaomi का नया 5G फोन!
    Xiaomi का यह नया फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी सीरीज़ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं, फोन में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और दिया जाएगा।
  • Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कारण
    Poco X2, जिसका 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल पहले 16,999 रुपये कीमत का था, अब 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी खुद पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने एक ट्वीट के जरिए दी।
  • Redmi Note 5 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी!
    फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल एकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिस पर 5 लिखा हुआ था और शाओमी के मी का लोगो भी तस्वीर के ऊपरी हिस्से में दिख रहा था। इससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी संभवत: रेडमी नोट 5 को पेश करने जा रही है। इसमें 'ऑल राउंडर' की टैगलाइन भी दी गई है, जो इससे पहले रेडमी नोट 4 के समय नज़र में आई थी।
  • 10,000 रुपये है बजट तो खरीद सकते हैं इन बेहतरीन स्मार्टफोन को
    10,000 रुपये से कम कैटेगरी में सबसे ज़्यादा मोबाइल लॉन्च किए जाते हैं। 10,000 रुपये के अंदर करीब हर रोज कोई ना कोई नया हैंडसेट लॉन्च होता है और बाज़ार में ऐसे विकल्पों की कमी नहीं है। हालांकि, इतने सारे विकल्पों में से कौन सा फोन हमारे लिए उपयुक्त और सही है, इसके चुनाव करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
  • 10,000 रुपये से कम के बेहतरीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन
    स्मार्टफोन की दुनिया में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोडक्ट की सबसे ज़्यादा चर्चा होती है, क्योंकि नई खोज इसी सेगमेंट में देखने को मिलती है। लेकिन जब फोन खरीदने की बारी आती है तो हम में से ज़्यादातर लोग 10,000 रुपये वाली प्राइस कैटेगरी पर ज़्यादा भरोसा करते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »