Reddit Tech

Reddit Tech - ख़बरें

  • AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
    Reddit पर एक यूजर ने अपनी नौकरी तलाशने की कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कंपनी से निकाले जाने के बाद उसे करीब पांच महीने तक नई नौकरी नहीं मिली। इस दौरान उसने इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया। AI ने संभावित सवाल तैयार करने, इंटरव्यूअर्स की जानकारी जुटाने और STAR फॉर्मेट में जवाब तैयार करने में उसकी मदद की। आखिरकार उसे 1,55,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) सालाना सैलरी, 15 प्रतिशत बोनस और अन्य सुविधाओं के साथ नई नौकरी मिल गई। यूजर ने इस अनुभव को धैर्य और लगातार प्रयास का परिणाम बताया।
  • Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
    एक Reddit पोस्ट में Apple Watch यूजर ने दावा किया है कि उसकी घड़ी अचानक गर्म होकर उसकी कलाई को जला गई, जिससे ब्लिस्टर और निशान पड़ गए। यूजर के मुताबिक घटना सितंबर 2025 की है, लेकिन करीब 6 महीने बाद भी उसे Apple Support से कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि उसे बार-बार अलग-अलग एडवाइजर से बात करनी पड़ी और हर बार पूरी घटना दोहरानी पड़ी। यूजर का यह भी कहना है कि उसने डिवाइस टेस्ट, स्टोर विजिट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कीं, लेकिन मामला अब तक अनसुलझा है।
  • स्मार्टफोन को बना दिया ऑल-इन-वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका
    Reddit पर शेयर किया गया एक DIY Cyberdeck इन दिनों टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रोजेक्ट में एक यूजर ने अपने स्मार्टफोन को कोर बनाकर पूरा पोर्टेबल कंप्यूटिंग सिस्टम तैयार किया है। लैपटॉप जैसे क्लैमशेल डिजाइन, मैग्नेटिक Type-C कनेक्शन, डिटैचेबल वायरलेस कीबोर्ड, 10,000mAh बैटरी और दमदार 5W स्पीकर्स के साथ यह Cyberdeck सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रैक्टिकल डिवाइस बन गया है। करीब तीन महीने में तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि स्मार्टफोन सही हार्डवेयर के साथ कितना पावरफुल बन सकता है।
  • बॉस के WhatsApp मैसेज से थक कर इस युवक ने बनाया गजब डिवाइस, बिना रीड रिसिप्ट के देगा सारी जानकारी
    यह AI टूल जब मैसेज पढ़ता है तो सामने वाले यूजर्स को उसकी भनक नहीं लगती है, यानी कि रीड रिस्पिट आने की परेशानी भी नहीं रहती है। यह टूल खुद बार-बार आने वाले लंबे मैसेज को पढ़कर उनका एक सारांश प्रदान करता है। इसके साथ ही यह मैसेज पढ़कर यह भी पता लगा सकता है कि किस भाव के साथ मैसेज किए जा रहे हैं। रेडिट पर पोस्ट पर लिखा है कि मेरे बॉस अक्सर लंबे-लंबे वॉट्सऐप मैसेज भेजते हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »