12GB तक रैम के साथ Realme X7 Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत के लिहाज से नया  X7 Max 5G मौजूदा OnePlus Nord और Xiaomi Mi 11X जैसे स्मार्टफोन्स से टक्कर लेगा।

12GB तक रैम के साथ Realme X7 Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Realme X7 Max 5G की भारत में शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme X7 Max 5G चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo का रीब्रांडेड मॉडल है
  • MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट और 64MP ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस
  • भारत में Realme X7 Max 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है
विज्ञापन
Realme X7 Max 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। नए एक्स7 मैक्स 5जी फोन में 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है और इसकी बैटरी 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme X7 Max 5G मार्च के अंत में चीन में लॉन्च किए गए Realme GT Neo का ही एक रूप है। दोनों फोन में नाम और चार्जिंग सपोर्ट क्षमता के अलावा कोई अंतर नहीं है। नए स्मार्टफोन के अलावा, रियलमी ने Smart TV 4K भी लॉन्च किया है, जो 43-इंच और 50-इंच स्क्रीन साइज़ में आता है और डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।
 

Realme X7 Max 5G price in India, sale date

भारत में Realme X7 Max 5G के शुरुआती 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। इसका एक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। स्मार्टफोन एस्ट्रॉयड ब्लैक, मर्करी सिल्वर और मिल्की वे कलर ऑप्शन में आता है। Realme X7 Max 5G की पहली सेल 4 जून को दोपहर 12 बजे Flipkart, Realme.com और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर पर होगी। यह कंपनी के 'रियल अपग्रेड प्रोग्राम' का भी हिस्सा होगा, जिसके तहत ग्राहक इसकी कीमत के 70 फीसदी पर एक साल के लिए फोन ले सकेंगे और उन्हें अगले साल नए स्मार्टफोन में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। कीमत के लिहाज से नया  X7 Max 5G मौजूदा OnePlus Nord और Xiaomi Mi 11X जैसे स्मार्टफोन्स से टक्कर लेगा।
 

Realme X7 Max 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स7 मैक्स 5जी Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.43-इंच का सैमसंग सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो से लैस आता है। वहीं, इसमें पावर के लिए MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलता है। चिपसेट ARM G77 MC9 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme X7 Max 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में अन्य सेंसर की बात करें, तो सेकंडरी कैमरा f/2.3 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और तीसरा कैमरा f/2.4 अपर्चर से लैस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.5 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो नया एक्स7 मैक्स डुअल मोड 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स में 65W आउटपुट सपोर्ट करने वाला अडेप्टर मिलता है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-माइक रिडक्शन, डॉल्बी ऑडियो और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 158.5x73.3x8.4mm और भार 179 ग्राम है।

Realme ने फोन में स्टेनलैस स्टील वेपोर कूलिंग सिस्टम भी दिया है और कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक कॉपर कूलिंग सिस्टम से 42 प्रतिशत ज्यादा अच्छा है और इसकी कूलिंग क्षमता में 50 प्रतिशत ज्यादा। नया फोन IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Class-leading CPU performance
  • Crisp, bright screen
  • Relatively light and compact
  • Good daytime photo quality
  • Very quick charging
  • कमियां
  • Average looks and build quality
  • Cameras disappoint in low light
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »