Realme X7 Max के नाम से भारत में आएगा Realme X7 Pro Ultra? जानें पूरी खबर

Realme X7 Max में Realme X7 Pro Ultra जैसी ही स्पेसिफिकेशन होंगी। जिसमें 6.55 इंच की फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्पले हो सकती है।

Realme X7 Max के नाम से भारत में आएगा Realme X7 Pro Ultra? जानें पूरी खबर

Realme X7 Max हो सकता है Realme X7 Pro Ultra का रिब्रांडेड मॉडल

ख़ास बातें
  • Realme X7 MaX में हो सकता है ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 1000+ SoC चिपसेट
  • Realme X7 Pro Ultra का ही रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है यह स्मार्टफोन
  • Realme X7 Pro Ultra चीन में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Realme X7 Max रियलमी का अगला फोन हो सकता है जिसे खासतौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा। एक ताजा रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं जिसमें इसके स्टोरेज कन्फिग्रेशन और संभावित कलर ऑप्शन का जिक्र किया गया है। Realme X7 Max इसके Realme X7 Pro Ultra का ही रिब्रांडेड मॉडल हो सकता है। Realme X7 Pro Ultra को महीने की शुरूआत में चीन में लॉन्च किया गया था। यह MediaTek Dimensity 1000+ SoC से लैस है। इसमें ट्रिपल कैमरा रियर सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है और 65W का सुपर डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी।

TechRadar के रिटेल सूत्रों के मुताबिक Realme X7 Max जल्द ही मिड रेंज सेग्मेंट में देखने को मिल सकता है। फोन लॉन्च के बारे कोई तिथि निकल कर सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह दो स्टोरेज कन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है जिसमें 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें एस्ट्रॉयड ब्लैक, मर्करी सिल्वर और मिल्की वे कलर ऑप्शन हो सकते हैं।

फरवरी माह में लॉन्च की गई Realme X7 रेंज में Realme X7 Max एक और एडिशन होगा। इस सीरीज में Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G आए थे और अब Realme X7 Max भी जुड़ने की खबरें आ रही हैं। Realme X7 Pro Ultra को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब यह Realme X7 Max के नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है।  

Realme X7 Max specifications (expected)
Realme X7 Max में Realme X7 Pro Ultra जैसी ही स्पेसिफिकेशन होंगी। जिसमें 6.55 इंच की फुलएचडी प्लस AMOLED डिस्पले हो सकती है। रिफ्रेश रेट 90 Hz का हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 1000+ SoC हो सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर हो सकता है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 4,500mAh बैटरी हो सकती है और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »