MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस होगा Realme X7 Max 5G, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Realme website की माइक्रोसाइट पर यह कन्फर्म कर दिया गया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर होगा और यह भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा।

MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस होगा Realme X7 Max 5G, भारत में जल्द होगा लॉन्च

रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने शेयर की फोन की रियर पैनल की फोटो

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है Realme X7 Max 5G
  • MediaTek Dimensity 1200 चिप वाला भारत का पहला फोन होगा Realme X7 Max 5G
  • फोन में हो सकता है 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Realme X7 Max 5G भारत में इसके लॉन्च से पहले टीज कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है जिसमें बताया गया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस देश में पहला स्मार्टफोन होगा। जल्द ही यह फोन अब लॉन्च हो सकता है क्योंकि कंपनी ने इसे ऑनलाइन टीज करना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण इसका लॉन्च लम्बित हो गया था।

Realme website की माइक्रोसाइट पर यह कन्फर्म कर दिया गया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर होगा और यह भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा। रियलमी ने इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी पोस्ट किया है जो कि 700,600 से अधिक है। माइक्रोसाइट पर यह भी बताया गया है कि रियलमी ने Asphalt 9 Legends रेसिंग गेम के साथ साझेदारी की है। हालांकि अभी इस साझेदारी की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। साइट पर यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 5जी सिम के 2 स्लॉट होंगे।

रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट में फोन के बैकसाइड पैनल की फोटो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन का डिजाइन मार्च महीने में लॉन्च हुए Realme GT Neo के ही समान है। फोटो में देखा जा सकता है कि पीछे की ओर फोन पर “Realme”  और “Dare to Leap” भी लिखा हुआ है। पैनल ब्लूईश-पर्पल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ है।

यदि Realme X7 Max 5G, Realme GT Neo का ही रिब्रांडेड वर्जन हुआ तो इस फोन में 6.43 इंच की सैमसंग सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्पले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के MediaTek Dimensity 1200 SoC को 12 जीबी रैम के साथ पेअर किया जा सकता है। इसमें 256 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढाया जा सकेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। चूंकि कंपनी की ओर अभी तक इसकी स्पेसिफिकेशन्स को अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है इसलिए इस जानकारी पर आंशिक विश्वास किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »