• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने रद्द किया 4 मई का लॉन्च इवेंट और एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, जानें इसके पीछे की वजह...

Realme ने रद्द किया 4 मई का लॉन्च इवेंट और एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, जानें इसके पीछे की वजह...

Realme का 4 मई को एक लॉन्च इंवेट होना था, जिसमें यह MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला एक फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली थी।

Realme ने रद्द किया 4 मई का लॉन्च इवेंट और एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, जानें इसके पीछे की वजह...

Realme TV 4K 43 इंच मॉडल 4 मई के इवेंट में लॉन्च करने वाली थी कंपनी

ख़ास बातें
  • मई महीने में हर साल कंपनी लेकर आती है आकर्षक सेल
  • इस बार मई महीने के सभी इवेंट कंपनी ने किए रद्द
  • भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कंपनी ने लिया फैसला
विज्ञापन
Realme ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते अपने आने वाले लॉन्च फिलहाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। कंपनी का 4 मई को एक लॉन्च इंवेट होना था, जिसमें यह MediaTek Dimensity 1200 SoC वाला एक फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली थी। इसको काफी हद तक Realme X7 Max का लॉन्च इवेंट ही कहा जा रहा था। यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड मॉडल होगा जो कि चीन में कुछ समय पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस इवेंट में रियलमी नया Realme TV 4K 43 इंच मॉडल भी लॉन्च करना चाह रही थी।

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्विट के जरिए यह जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि कंपनी अपने आने वाले लॉन्च और एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को भारत में चल रही अभूतपूर्व चुनौतियों के चलते विलंबित कर रही है। ट्विट में लिखा था, (अनुवादित) "गहन विचार करने के बाद रियलमी ने अपने आने वाले एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के साथ साथ AIoT उत्पाद और स्मार्टफोन को विलंबित करने का निर्णय लिया है। इस संकट की घड़ी में हमें ज्यादा से ज्यादा यथासंभव योगदान देने पर ध्यान देना चाहिए। घर पर रहें, दृढ़ रहें। हम जल्द ही वापस लौटेंगे।"

माधव सेठ ने एक छोटा नोट भी संलग्न किया जिसमें सभी भारतीय नागरिकों को प्रासंगिक COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया। नोट में उन्होंने लिखा- "सभी से गुजारिश है कि अपने परिवार और स्वयं पर ध्यान दें। यह हम सबके एक साथ खड़े होने और एक दूसरे को एक समुदाय की तरह सहारा देने का समय है।"

4 मई के इवेंट को रद्द करने के उपरांत कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि अब आगे यह इवेंट कब होगा। शायद कंपनी लॉन्च डेट से पहले लॉकडाउन की बंदिशें हटने का इंतजार करेगी। मई के महीने में हर साल कंपनी का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन होता था जो कि इस साल पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसमें कंपनी आकर्षक ऑफर्स के साथ सेल लेकर आया करती है।

Realme X7 Max में संभावित 6.43 इंच की Super AMOLED full-HD+ डिस्पले हो सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप 64 मेगापिक्सल के Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर के साथ आ सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »