Realme मार्केट में नई हलचल करने के लिए तैयार है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x मार्केट में उतारने जा रही है जिसके साथ में कंपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch 5 भी लॉन्च करेगी। रियलमी पी4एक्स के रूप में कंपनी विशाल बैटरी वाले सबसे तेज फोन को प्रोमोट कर रही है। वहीं, Realme Watch 5 स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले होगा। यह IP68 रेटिंग के साथ आने वाली है। इसमें कंपनी ने 20 दिन तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
Realme Watch S की कीमत PKR 14,999 (लगभग 7,000 रुपये) है। हालांकि, शुरुआती रूप मे वहां इस वॉच पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत यह वॉच PKR 12,499 (लगभग 5,800 रुपये) में खरीदी जा सकेगी।