Realme Watch S5 लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch S5 लॉन्च कर दी है।

Realme Watch S5 लॉन्च, 20 दिन चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें

Photo Credit: Realme

Realme Watch S5 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Watch S5 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Watch S5 में 110 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
  • Realme Watch S5 की बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch S5 लॉन्च कर दी है। Watch S5 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच 110 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। Watch S5 में दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच 5ATM वाटर प्रूफ रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Realme Watch S5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Watch S5 Price

Realme Watch S5 की कीमत 7,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की पहली सेल 5 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन पर फ्लैट 500 रुपये डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी। यह वॉच रॉक ग्रे और सैंड व्हाइट कलर में आती है। यह स्मार्टवॉच रियलमी की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकती है। 

Realme Watch S5 Features & Specifications

Realme Watch S5 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच जीपीएस और 5 ग्लोबल सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम के साथ आती है। इसमें AOD के साथ स्मार्ट नाइट विजन सपोर्ट मिलता है। वॉच में 5GNSS के साथ GPS दिया गया है। यह वॉच एआई पावर्ड हेल्थ मॉनिटिंग के साथ आती है। इसमें वन टच एआई एसिस्टेंट मिलता है। इस वॉच की मोटाई 11.8 मिमी और वजन 32 ग्राम है। यह वॉच 5ATM वाटर प्रूफ रेटिंग से लैस है। यह वॉच 110 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है।

इस वॉच को खासतौर पर फिनटेस लवर्स और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए तैयार किया गया है। अन्य फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्लीप और नॉयज ट्रैकिंग समेत एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स हैं। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आती है। वॉच स्मार्ट फंक्शन को डेली के उपयोग के साथ जोड़ती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Watch S5 में दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »