Realme Neo 8 लॉन्च होगा 24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ! यहां हुआ खुलासा
Realme Neo 8 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जो बहुत जल्द मार्केट में आने वाला है। फोन को हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है जहां से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होगा। अब एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। Realme Neo 8 में AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 8000mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।