• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक

सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक

ईपीएफ ब्याज इस महीने पीएफ अकाउंट में जमा किया जा सकता है।

सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक

Photo Credit: EPFO

EPFO भारत सरकार का प्रमुख सामाजिक सुरक्षा निकाय है।

ख़ास बातें
  • UMANG ऐप पर जाकर ऑनलाइन पीएफ पर प्राप्त हुए ब्याज को चेक कर सकते हैं।
  • ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाकर ब्याज चेक कर सकते हैं।
  • मिस्ड कॉल सर्विस और एसएमएस के जरिए भी ब्याज चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन

पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर की मंजूरी दे दी है। इस महीने 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ अकाउंट होल्डर्स को इसका फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आपको उसमें मौजूद धनराशि पर काफी लाभ मिलने वाला है। आप घर बैठे ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ अकाउंट पर कितना ब्याज प्राप्त हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफ ब्याज इस महीने पीएफ अकाउंट में जमा किया जा सकता है। हालांकि, ब्याज क्रेडिट होने के लिए अभी तक कोई खास तारीख की घोषणा नहीं हुई है। ईपीएफओ जब भी ब्याज को क्रेडिट करता है तो यह ईपीएफ अमाउंट में नजर आएगा। आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में कितना ब्याज क्रेडिट हुआ है। पीएफ अकाउंट धारक UMANG ऐप पर जाकर ऑनलाइन पीएफ पर प्राप्त हुए ब्याज को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाकर ब्याज चेक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल सर्विस और एसएमएस के जरिए भी ब्याज चेक किया जा सकता है।

UMANG ऐप से ब्याज कैसे करें चेक:
सबसे पहले फोन में UMANG ऐप खोलना है।
फिर आपको सबसे ऊपर दिए गए सर्च बार में EPFO ​​या EPF सर्च करना है।
EPFO सर्विस पर क्लिक करने के बाद एक नया मीनू खुलेगा।
अब मीनू से व्यू पासबुक या चेक बैलेंस का चयन करना है।
फिर आपको अपना एक्टिव UAN नंबर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
अब आपके UAN से पासबुक स्क्रीन पर नजर आएंगी, जिसमें आप ब्याज दर चेक कर सकते हैं।

EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर ब्याज कैसे करें चेक:
सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पोर्टल पर जाना है।
फिर आपको फॉर इंप्लॉयज सेक्शन पर क्लिक करना है।
मीनू के अंदर आपको मेंबर पासबुक पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना UAN नंबर दर्ज करना है और फिर उसके बाद पासवर्ड दर्ज करना है।
उसके बाद कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना है।
अब अपना PF पर आए ब्याज दर को चेक कर सकते हैं।

SMS के जरिए ब्याज कैसे करें चेक:
सबसे पहले आपको यह ध्यान देना है कि आपका फोन नंबर आपके यूएएन के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
सबसे पहले आपको EPFOHO UAN फॉर्मेट में 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना है।
उसके बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें पीएफ बैलेंस और जानकारी होगी।

मिस्ड कॉल से ब्याज कैसे करें चेक:
मिस्ड कॉल सर्विस के लिए मोबाइल नंबर यूएएन, आधार, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
आप 9966044425 पर मिस कॉल करेंगे तो उसके कुछ ही समय बाद PF की जानकारी के साथ एक एसएमएस मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPF Interest Rate, PF Account Holder, PF, EPFO, PF Interest Rate
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »