खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम

अब PF अकाउंट से UPI द्वारा भी पैसा निकाला जा सकेगा। यह सीधा आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा।

खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम

Photo Credit: iStock

EPFO जल्द ही एक ऐसा ऐप लेकर आ रहा है जिसकी मदद से आप अपने PF अकाउंट से जब चाहें पैसे निकाल सकेंगे।

ख़ास बातें
  • संगठन की ओर से UPI ऐप लॉन्च किया जाएगा।
  • यह सीधा आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा।
  • कर्मचारी के फंड का एक निश्चित हिस्सा अकाउंट के अंदर फ्रीज रहेगा।
विज्ञापन

प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट से पैसे निकालना अब बहुत आसान हो जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक ऐसा ऐप लेकर आ रहा है जिसकी मदद से आप अपने PF अकाउंट से जब चाहें पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए संगठन की ओर से UPI ऐप लॉन्च किया जाएगा। यानी अब PF अकाउंट से UPI द्वारा भी पैसा निकाला जा सकेगा। यह सीधा आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा। लेकिन इसके लिए अकाउंट में जमा सारी धनराशि उपलब्ध नहीं होगी। कर्मचारी के फंड का एक निश्चित हिस्सा अकाउंट के अंदर फ्रीज रहेगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर जल्द ही एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसमें UPI की मदद से आप अपने PF अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे। यह ऐप अप्रैल 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें UPI को आपके बैंक अकाउंट से लिंक किया जा सकेगा और जब मर्जी चाहें आप PF अकाउंट के पैसे को इस्तेमाल कर सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि का एक बड़ा हिस्सा विड्राल के लिए उपलब्ध होगा। जबकि एक छोटा हिस्सा अकाउंट में सुरक्षित रहेगा। 

यह नया सिस्टम EPFO 3.0 अपग्रेड का हिस्सा होगा। इसका मकसद है अकाउंट से नकदी निकासी को तत्कालिक बनाना, पेपर रहित ट्रांजैक्शन, और प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल बनाना। इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और चुटकी में जमा राशि निकाली जा सकेगी। वर्तमान में EPFO सदस्यों को अगर पैसा निकालना होता है तो उसके लिए पहले आवेदन करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। लेकिन नया ऑटो-सेटलमेंट मोड क्लेम को 3 दिन के भीतर सेटल करता है। इसकी लिमिट 5 लाख रुपये तक है जबकि इससे पहले यह 1 लाख रुपये तक थी। 

नये सिस्टम के आ जाने से नकदी निकासी प्रक्रिया सरल हो जाएगी और इससे EPFO की कार्य प्रणाली पर बोझ कम होगा। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ईपीएफओ की सेवाओं को बैंकों के समान ही बेहतर बनाना चाहती है। जिसके लिए अब पीएफ अकाउंट को यूपीआई से जोड़ने की योजना बनाई गई है। जल्द ही यह नया ऐप लॉन्च होने वाला है। 

क्या क्या होंगे फायदे

  • तुरंत ट्रांसफर- EPFO मेंबर्स UPI की मदद से अब तत्काल ट्रांसफर कर सकेंगे। पहले क्लेम सेटल करवाने में कई दिनों का समय लगता था जो अब खत्म हो जाएगा। अधिकतम 3 दिनों के भीतर मेंबर को बीमारी, शिक्षा, विवाह, और अन्य घरेलू कारणों के लिए फंड निकालने की आजादी मिलेगी। 
  • विड्रॉल लिमिट- शुरुआती दौर में UPI की मदद से मेंबर अपने अकाउंट से 25 हजार रुपये तक निकाल सकेगा। ऐप में वह बैलेंस दिखाई देगा जिसे आप निकाल सकेंगे। जबकि बचा हुआ बैलेंस रिटायरमेंट सिक्योरिटी की तरह सुरक्षित रहेगा। 
  • समर्पित ऐप- EPFO की ओर से यह एक डेडीकेटेड ऐप होगा जो सिर्फ EPFO ऐप की तरह काम करेगा। इसे BHIM और अन्य UPI प्लेटफॉर्म से कनेक्टि किया जाएगा। 
     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, EPFO UPI, EPFO UPI PF Withdrawal
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »