OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च से पहले फोन के कवर का डिज़ाइन लीक

OnePlus 8 Pro के About phone page की तस्वीर के मुताबिक इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 6.78 इंच का 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला एमोलेट डिस्प्ले दिया जाएगा।

OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च से पहले फोन के कवर का डिज़ाइन लीक

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 दोनों ही फोन कल 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के कवर की HD तस्वीर लीक
  • वनप्लस 8 प्रो के About phone page की तस्वीर लीक
  • वहीं, वनप्लस 8 सीरीज़ का रिटेल बॉक्स भी आया सामने
विज्ञापन
OnePlus सीरीज़ लम्बे वक्स से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीरीज़ से जुड़े कभी लीक्स सामने आए, तो कभी टीज़र्स... लेकिन अब आखिरकार कल यानी 14 अप्रैल को इस सीरीज़ से पर्दा उठा दिया जाएगा। हालांकि, सीरीज़ लॉन्च से पहले इसकी एक और नई लीक सामने आई है, जिसमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन के कथित कवर दिखे हैं। यह नया लीक पुराने लीक की तरह ही है, जिसमें अलग-अलग फोन कवर, अलग-अलग फिनिश के साथ  दिखे हैं इसमें कंपनी का पारंपारिक सैंडस्टोन ब्लैक वेरिएंट भी शामिल है। यही नहीं, फोन कवर की इस लीक में वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 की कैमरा प्लेसमेंट भी दिखी है। इसके अलावा, फोन के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर और वनप्लस 8 प्रो फोन भी ऑनलाइन दिख चुका है, जो कि फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाता है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल द्वारा ये लीक ट्वीटर पर साझा की गई  है। इन कथित फोन कवर में सैंडस्टोर बम्पर समेत तीन कलर वेरिएंट दिखे हैं, एक ब्लैक सियान और स्मोकी पर्पल। इस पोस्ट में ट्रांसपेरेंट बम्पर कवर का भी उल्लेख है, जिसमें नायलॉन बम्पर कवर और कार्बन बम्पर कवर दिए हुए हैं। OnePlus 8 के यह कथित फोन कवर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा करता है, वहीं फ्लैश लाइट नीचे दी गई है। OnePlus 8 Pro का कैमरा कटआउट ट्रिपल कैमरा से काफी बड़ा है।

इसके अलावा इन सभी फोन कवर में कैमरा कटआउट के नीचे OnePlus का लोगो भी दिया हुआ है। यह लीक पुरानी फोन कवर की लीक की तरह ही हैं, हालांकि पुरानी लीक हाई रिजॉल्यूशन में नहीं थी।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्सटर ने कथित वनप्लस 8 प्रो के About phone page की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जानकारी मिली है कि यह फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 6.78 इंच का 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला एमोलेट डिस्प्ले दिया जाएगा। तस्वीर के मुताबिक फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके साथ ही ITHome द्वारा एक कथित रिटेल बॉक्स की भी तस्वीर सामने आई है, जिसके ऊपर वनप्लस 8 प्रो की ब्रांडिंग दिखी है। यह एक लाल रंग का डिब्बा है, जिसपर 8 नंबर लिखा है।

इन सब के अलावा इन दो फोन से संबंधित अनगिनत लीक और रेंडर्स सामने आ चुके हैं, जिसमें इसकी एक्सेसरिज़ से लेकर वायरलेस चार्जर, इयरफोन तक की जानकारी सामने आ चुकी है। वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों ही फोन कल 14 अप्रैल को लॉन्च होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »