• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत

Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत

ये Hi-Res ऑडियो वायरलैस सर्टिफिकेशन से लैस हैं।

Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Nothing

Nothing Ear (3a) में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • Nothing Ear (3a) में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
  • इनमें 45dB का एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है।
  • ये 17% ज्यादा बेहतर नॉइज कैंसिलेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Nothing Ear (3a) को कंपनी ने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये कई तरह के एडवांस फीचर्स से लैस किए गए हैं। इनमें बेहतर नॉइज कैंसिलेशन और बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। इसी के साथ कंपनी ने एक खास फीचर इनमें ऑडियो स्नैपशॉट के नाम से दिया है। यानी चलते हुए ऑडियो के साथ एक क्लिप को सेव किया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया है। ये 10 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Nothing Ear (3a) Price

Nothing Ear (3a) की कीमत 99 डॉलर (लगभग 9000 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें ब्लैक, व्हाइट, येलो, पिंक कलर्स में पेश किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर ये खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 

Nothing Ear (3a) Specifications

Nothing Ear (3a) में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये Hi-Res ऑडियो वायरलैस सर्टिफिकेशन से लैस हैं। इनमें LDAC कोडेक सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ ही एडवांस्ड 8-बैंड इक्वेलाइजर है। यानी यूजर अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो को एडजस्ट कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इनमें 45dB का एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलता है। ये वाइड फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करते हैं। पुराने मॉडल से ये 17% ज्यादा बेहतर नॉइज कैंसिलेशन कर सकते हैं। 

ईयरबड्स में कंपनी ने एक खास फीचर Audio Snapshot के नाम से दिया है। यानी जो भी ऑडियो आप सुन रहे हैं उसका एक शॉर्ट क्लिप चलते म्यूजिक से सेव कर सकते हैं। इसमें 32MB की फ्लैश स्टोरेज दी गई है। पिंच जेस्चर की मदद से क्लिप को सेव किया जा सकता है। यह Nothing X ऐप के माध्यम से काम करता है। दो घंटेर मीटिंग रिकॉर्डिंग भी इसमें की जा सकती है। 

ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर भी है। कंपनी ने इन्हें धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान की है। ये IP54 डस्ट, वाटर रसिस्टेंस से लैस होकर आते हैं। बैटरी बैकअप देखें तो नथिंग के नए ईयरबड्स में 10 घंटे का प्लेबैक टाइम मिल जाता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ये 42 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। ANC ऑन रखते हैं तो 25 घंटे ये चल सकते हैं। कंपनी ने क्विक चार्ज फीचर भी दिया है जिससे कि ये 5 मिनट की चार्जिंग में ही 1 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। चार्जिंग केस में तीन स्टेज LED इंडिकेटर भी है। यह शेष बैटरी को भी दिखाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  5. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  6. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  7. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  8. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  9. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »