• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • तहलका मचाने वाले चाइनीज AI मॉडल DeepSeek R1 के साथ आएगा Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन, जानें कब होगा लॉन्च?

तहलका मचाने वाले चाइनीज AI मॉडल DeepSeek-R1 के साथ आएगा Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन, जानें कब होगा लॉन्च?

बताया गया है कि AI मॉडल लोकल फाइलों के रूप में रिजल्ट जनरेट और एक्सपोर्ट कर सकता है, जिससे यूजर्स के लिए जरूरत पड़ने पर जानकारी स्टोर करना और संदर्भित करना आसान हो जाता है।

तहलका मचाने वाले चाइनीज AI मॉडल DeepSeek-R1 के साथ आएगा Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन, जानें कब होगा लॉन्च?

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 में DeepSeek-R1 का डीप इंटिग्रेशन होगा
  • यह मॉडल सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को सक्षम करेगा
  • DeepSeek-R1 इंटिग्रेशन वाला यह पहला Oppo स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
Oppo के अपकमिंग फोल्डेबल, Find N5 में DeepSeek-T1 इंटीग्रेशन के साथ एक बड़ा AI अपग्रेड मिलने जा रहा है। यह एडवांस AI मॉडल कथित तौर पर Oppo के Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को इनेबल करेगा, जिससे अतिरिक्त डाउनलोड या सेटअप की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि यूजर्स इसके जरिए ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और आसान एक्सेस के लिए AI-जनरेटेड रिजल्ट को लोकल फाइलों के रूप में स्टोर कर सकते हैं। दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल के रूप में बताए जा रहे, Find N5 में कथित तौर पर AI-पावर्ड एन्हांसमेंट्स के साथ एडवांस हार्डवेयर का मिश्रण होगा।

Oppo Find N5 में DeepSeek-R1 का डीप इंटिग्रेशन होगा। ब्रांड के अनुसार, यह मॉडल सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को सक्षम करेगा। DeepSeek-R1 इंटिग्रेशन वाला यह पहला Oppo स्मार्टफोन होगा। बिल्ट-इन AI मॉडल के साथ यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए AI असिस्टेंट को एक्टिवेट करके उसके साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे। यह मॉडल Oppo के मौजूदा Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर काम करेगा, जिसकी बदौलत बेसिक AI टास्क के अलावा, Find N5 पर यूजर्स ऑनलाइन सर्च क्षमता को इनेबल करके मैन्युअल इनपुट के बिना रियलटाइम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इतना ही नहीं, बताया गया है कि AI मॉडल लोकल फाइलों के रूप में रिजल्ट जनरेट और एक्सपोर्ट कर सकता है, जिससे यूजर्स के लिए जरूरत पड़ने पर जानकारी स्टोर करना और संदर्भित करना आसान हो जाता है।

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यानी 10 दिन बाद यह मार्केट में पेश हो चुका होगा। फोन की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इसका ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है जिसमें फोन का डिजाइन कंफर्म हो गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं। Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा। फोन में पिछले मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला नजर आ रहा है। 

Oppo Find N5 में राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है जिसमें तीन कैमरा होंगे और एक LED फ्लैश यहां प्लेस होगा। इसके सेंटर में Hasselblad लोगो दिया गया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल मोबाइल फोन होगा जिसकी मोटाई फोल्डेड स्टेट में भी 9.2mm होगी। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। 

ओप्पो का Find N5 5,600mAh बैटरी से लैस होगा। फोन में 80W वायर्स फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर मिलने की संभावना है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर रन करेगा।

कैमरा की बात करें, तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर के रूप में आ सकता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में IPX9 रेटिंग देखने को मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  2. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  3. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  6. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  7. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  9. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »