आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
Oppo A5 Pro 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। A5 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री भारत में अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए होगी। A5 Pro 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से 91Mobiles हिंदी की रिपोर्ट दावा करती है कि Oppo A5 Pro 5G की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें बेस 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन आएगा। वहीं, इसका एक 8GB + 256GB वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत 19,999 रुपये होगी। रिपोर्ट इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।
Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G स्मार्टफोन को आज 4 फरवरी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही फोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च कए गए थे। हालांकि, भारत में लॉन्च हुए ओप्पो रेनो 7 5जी वेरिएंट्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स से अलग हैं।
Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro दोनों फोन की सेल एक साथ 17 मार्च से शुरू होगी। फोन देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, ओप्पो एफ19 प्रो का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 25 मार्च से सेल पर जाएगा।
Oppo F17 सीरीज़ को लेकर दावा है कि इन स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। फोन के प्रमोशनल वीडियो साझा करने के साथ Oppo ने ओप्पो एफ17 सीरीज़ को साल 2020 के सबसे स्लीक फोन होने का दावा किया है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 और Oppo R17 Pro का न्यू ईयर एडिशन वेरिएंट लाएगी। कंपनी ने कुछ ऐसा ही बीते साल Oppo R11s के साथ भी किया था।
ओप्पो ने Oppo R17 का प्रीमियम वेरिएंट Oppo R17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। Huawei P20 Pro की तरह ओप्पो आर17 प्रो में भी ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है।