Open Ear Earbuds

Open Ear Earbuds - ख़बरें

  • Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
    Bose ने अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) लॉन्च किए हैं। Bose Sport Open Earbuds की कीमत USD 199 (लगभग 19,068) और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत USD 299 (लगभग 28,650) है। ये दोनों ही मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Bose.com और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकता है।
  • कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
    Oppo ने Enco Clip 2 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये लंबे समय तक आरामदायक फिट देने के लिए बनाए गए हैं। इसमें 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देते हैं। ईयरबड्स Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। बैटरी के लिए चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। यह डिवाइस AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ आता है।
  • कान में नहीं, कान पर टिकेंगे! Realme Buds Clip TWS ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Realme ने भारत में अपने पहले clip-style ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स ओपन-ईयर, क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में कानों पर दबाव कम करने का दावा करते हैं। Realme Buds Clip में 11mm डुअल-मैग्नेट ड्राइवर्स, AI नॉयस कैंसलेशन, Gemini AI वॉयस असिस्टेंट और 30 से ज्यादा भाषाओं का रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • कान में डाले बिना म्यूजिक और कॉलिंग! Sony ने लॉन्च किए नए Clip-On LinkBuds Clip, जानें कीमत
    Sony ने अपने open-ear ऑडियो लाइनअप में नए LinkBuds Clip earbuds को ग्लोबली लॉन्च किया है। ये earbuds clip-on डिजाइन के साथ आते हैं और कान के अंदर जाने के बजाय बाहर से फिट होते हैं। LinkBuds Clip में 10mm डायनामिक ड्राइवर, Bluetooth 5.3 मल्टीपॉइंट सपोर्ट और AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। बैटरी लाइफ earbuds पर 9 घंटे और केस के साथ 37 घंटे तक बताई गई है। अमेरिका में इनकी कीमत 229.99 डॉलर रखी गई है, जबकि भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • CES 2026: JBL Sense Pro और Sense Lite TWS ईयरफोन्स लॉन्च, बिना कान बंद किए सुनाएंगे म्यूजिक!
    JBL ने CES 2026 के दौरान अपने नए ओपन-ईयर TWS ईयरफोन्स JBL Sense Pro और JBL Sense Lite को लॉन्च किया है। दोनों मॉडल्स JBL OpenSound एयर-कंडक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और लंबे समय तक पहनने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Sense Pro में Hi-Res Audio Wireless, Spatial Sound और बेहतर कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं, जबकि Sense Lite को हल्के और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पेश किया गया है। JBL Sense Pro की कीमत $199.95 और Sense Lite की कीमत $149.95 रखी गई है। इनकी बिक्री मार्च 2026 से शुरू होगी।
  • 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स URBAN ने किए लॉन्च, जानें कीमत
    URBAN की ओर से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के ये नए Vibe Clip 2 TWS ईयरबड्स हैं। इनमें 16.2 mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इन इयरबड्स में कंपनी ने AI एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। इसके अलावा ये डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है।
  • 40 घंटे की बैटरी वाले ईयरबड्स Nubia LiveFlip हुए लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
    Nubia ने अपने लेटेस्ट ओपन-ईयर ईयरबड्स Nubia LiveFlip पेश किए हैं। इन ईयरबड्स में 15mm के ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी इनमें दिया है। लम्बे बैटरी बैकअप का दावा इनके साथ किया गया है जिसके मुताबिक सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे तक चल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 वर्जन का सपोर्ट है। कीमत 179 युआन (लगभग 2089 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »