Oneplus Update

Oneplus Update - ख़बरें

  • Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
    Oppo A7 Pro मार्केट में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। खासतौर पर फोन के फीचर्स में इसकी लम्बी बैटरी और इसकी मजबूती की चर्चा है। घरेलू मार्केट में फोन की एंट्री सबसे पहले होगी। चीन में इसके लॉन्च की तैयारी शुरू हो चुकी है।
  • Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
    Motorola Edge 70 Plus को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें सुपर HD रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में रिफ्रेश रेट 144Hz का, और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। कंपनी ने मजबूती और टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया है। फोन Gorilla Glass 7i से लेयर्ड किया गया है।
  • Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
    Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
    Redmi Note 17 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। फोन में 6.83 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में चमचमाती स्क्रीन है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा।
  • OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 को कंपनी ने टीज कर दिया है। टीजर के साथ ही फोन का लॉन्च घरेलू मार्केट में कंफर्म हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कुछ ऐसी खासियतों का खुलासा किया है जो इससे पहले अन्य स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिली थीं। OnePlus 16 से फैंस को बहुत अधिक उम्मीदें हो सकती हैं क्योंकि OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन यह होने वाला है।
  • Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
    Redmi Turbo 6 Max कंपनी का अगला धांसू स्मार्टफोन होगा जिसके डिजाइन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का नया डिजाइन पता चलता है। कंपनी इसे Google Pixel से प्रेरित कर सकती है।
  • OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
    OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि योग्य OnePlus स्मार्टफोन्स को ColorOS 17 अपडेट का विकल्प मिलेगा, जिससे सॉफ्टवेयर अपडेट्स की स्पीड और स्टेबिलिटी बेहतर होने का दावा किया गया है। इसके अलावा OPPO के साथ सर्विस नेटवर्क का विस्तार करते हुए कंपनी ने भारत में 600 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। OnePlus का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और पहले से ज्यादा सुविधाजनक आफ्टर-सेल्स सर्विस देना है।
  • Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
    दुनियाभर में मैमोरी चिप की शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन कंपनियां अपने मोबाइल डिवाइसेज के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। इसमें Oppo, Vivo, OnePlus जैसे ब्रांड्स भी शामिल हैं जिनके स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों में कई हजार रुपये तक महंगे हो चुके हैं। रियलमी ने अपने लेटेस्ट Realme 16 सीरीज के मॉडल्स को भारत में महंगा कर दिया है। इसमें Realme 16, Realme 16 Pro, और Realme 16 Pro+ शामिल है।
  • Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
    OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अब वह फीचर देने जा रही है जो अबतक केवल Apple, Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों के स्मार्टफोन्स में मिलता था। कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट में डुअल ब्लूटूथ डिवाइस शेयरिंग फीचर दिया है जिससे एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइसेज में ऑडियो शेयर किया जा सकेगा।
  • OnePlus 16 में मिल सकते हैं सबसे धांसू फीचर्स, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी, 240Hz डिस्प्ले!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले एक बार फिर इसके अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन में भारी भरकम बैटरी मिलने वाली है। इसी के साथ कंपनी इसमें हाई क्वालिटी पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus 15 का यह सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। इसी के साथ फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है।
  • OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
    OnePlus India के CEO Robin Liu ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के मुताबिक वह अब अपनी पर्सनल रुचियों पर ध्यान देंगे। Robin Liu 2018 में कंपनी से जुड़े थे और 2024 में CEO बने थे। कंपनी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत में ऑपरेशन्स और बिजनेस पहले की तरह जारी रहेंगे। यह बदलाव ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में OnePlus के भारत में भविष्य को लेकर अफवाहें सामने आई थीं। फिलहाल कंपनी ने नए CEO को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
  • क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
    OnePlus को लेकर नए लीक में दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम या बंद कर सकती है। टिप्स्टर Yogesh Brar के मुताबिक यह असर अमेरिका, यूके और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिख सकता है, जबकि चीन में बिजनेस सामान्य रहेगा। भारत को लेकर कहा जा रहा है कि यहां कंपनी ऑपरेशन जारी रखेगी, लेकिन फोकस बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस पर ज्यादा हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पहले भी ऐसे दावों को खारिज किया जा चुका है।
  • OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है धांसू 200MP कैमरा
    OnePlus 16 के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन को लेकर बड़ा लीक सामने आ रहा है। फोन में कंपनी बेहद पतले बेजल्स दे सकती है। टिप्स्टर ओल्ड चेन एयर के मुताबिक, ये बेजल्स 1mm से भी पतले हो सकते हैं। कुछ पॉइंट्स पर ये 0.8mm तक भी पतले हो सकते हैं। OnePlus से यह डिजाइन कहीं अधिक पतले बजेल्स के साथ आ सकता है जिसमें 1.15mm के बेजल्स कंपनी ने इस्तेमाल किए हैं।
  • OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP ट्रिपल कैमरा, 240Hz डिस्प्ले के साथ!
    OnePlus 16 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Debayan Roy ने फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट दिया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 240Hz तक का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में फ्लैट LTPO OLED BOE X5 पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट संभावित है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »