अगर आप लंबे समय तक उपोयग करने वाले स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो OnePlus, Vivo, iQOO, Oppo और Poco के 7,000mAh या उससे बैटरी वाले फोन बेहतर साबित हो सकते हैं। Vivo T4 5G में 7,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। iQOO Z10 5G में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Nord CE 5 5G में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है
इनमें इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया OnePlus Nord CE 5 भी शामिल है। इस स्मार्टफोन की एमेजॉन की प्राइम डे सेल के शुरुआती दिन से ही बिक्री शुरू हुई है। Nord CE 5 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये का है। इस सेल में यह स्मार्टफोन 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है। इनकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती सेल के दौरान OnePlus Buds 4 पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे Storm Grey और Zen Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus Buds 4 में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Bluetooth और LHDC ऑडियो कोडेक के लिए सपोर्ट है।
कंपनी के Nord CE 5 में MediaTek’s Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 14.7 लाख से अधिक का है। इस स्मार्टफोन की 7,100 mAh की बैटरी 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी को सिर्फ 10 मिनट की चार्ज कर यूट्यूब पर 6 घंटे से ज्यादा कंटेंट देखा जा सकता है।
ये स्मार्टफोन्स कंपनी के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition के रिब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। OnePlus के Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को केवल चीन में पेश किया गया था। OnePlus Ace 5 Racing Edition में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e दिया गया है। यह इस प्रोसेसर के साथ शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है।
OnePlus Nord CE 5 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन जून में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 5 फोन फुलएचडी प्लस फ्लैट OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 50MP मेन कैमरा, 7,100mAh की विशाल बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है।