OnePlus Nord 5, Nord CE 5 का कल होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

OnePlus Nord 5, Nord CE 5 का कल होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • OnePlus Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल दिया गया है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के Nord 5 और Nord CE 5 को कल (8 जुलाई) को लॉन्च किया जाएगा। इन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के साथ ही ही OnePlus Buds 4 वायरलेस ईयरफोन्स को भी लाया जाएगा। कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

OnePlus के इस लॉन्च इवेंट की शुरुआत 2:00 PM (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। OnePlus Nord 5 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटोफोक्स के साथ है। इसके फ्रंट और रियर कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।  OnePlus Nord 5 लोकप्रिय गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को नेटिव 90fps पर सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 7300 mm² VC कूलिंग एरिया और फ्लैगशिप-ग्रेड ग्रैफीन थर्मल होंगे, जो 1,800W/m-K एफिशिएंसी उपलब्ध कराएंगे। 

कंपनी के Nord CE 5 में MediaTek's Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 14.7 लाख से अधिक का है। इस स्मार्टफोन की 7,100 mAh की बैटरी 80 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी को सिर्फ 10 मिनट की चार्ज कर यूट्यूब पर 6 घंटे से ज्यादा कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ है, जो गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को बैटरी के बजाय डायरेक्ट चार्जर से पावर लेने की सुविधा देती है। इस वजह से अधिक इस्तेमाल करने पर भी इससे कम हीट निकलती है। 

इन स्मार्टफोन्स के साथ लाए जा रहे  Buds 4 में सिंगल चार्ज में 11 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है। चीन में इन ईयरफोन्स की पहले से बिक्री को जा रही है। ये Hi-Res LHDC 5.0 और 3D Audio को सपोर्ट करते हैं। OnePlus Buds में गेमर्स के लिए 47ms का Ultra Low Latency Game Mode है।  इन TWS ईयरफोन्स को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन ईयरफोन्स के स्टेम पर स्लाइड जेस्चर से वॉल्यूम कंट्रोल करने का विकल्प दिया गया है। इनमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने Steady Connect टेक्नोलॉजी दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »