OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च से पहले हो गईं 2 लाख से ज्यादा बुकिंग!

फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च से पहले हो गईं 2 लाख से ज्यादा बुकिंग!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 Pro चीन में 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में 24GB तक रैम, और 6100mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • फोन में कई और खास फीचर्स दिए जा सकते हैं।
  • इस फोन के अब तक 2,31,500 प्री-ऑर्डर आ चुके हैं।
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 Pro चीन में 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है। इसके स्पेसिफिकेशंस बेहद तगड़े हो सकते हैं। फोन में 24GB तक रैम, और 6100mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो किसी स्मार्टफोन में मिलने वाली है। फोन में कई और खास फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन के लिए कंपनी प्री-ऑर्डर शुरू कर चुकी है। और इसे जबरदस्त रेस्पोन्स मिल रहा है। 

OnePlus Ace 3 Pro के प्री ऑर्डर शुरू होने के बाद फोन की धड़ाधड़ बुकिंग जारी है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में ओप्पो के अधिकारिक स्टोर से फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। इस फोन के अब तक 2,31,500 प्री-ऑर्डर आ चुके हैं। जिससे पता चलता है कि फोन मार्केट में सुपरहिट साबित हो सकता है। इसके टॉप वेरिएंट का नाम OnePlus Ace 3 Pro Supercar Ceramic Collector's Edition होगा। इसमें सिरेमिक बिल्ड देखने को मिलेगा। फोन व्हाइट कलर में लॉन्च होगा। 

लीक्स के अनुसार, इसके दो और वेरिएंट लॉन्च होंगें। इनमें से एक Titanium Space Mirror Silver होगा जिसमें ग्लास फिनिश देखने को मिल सकती है। दूसरा ग्रीन कलर में आएगा जिसमें वेगन लैदर फिनिश देखने को मिल सकती है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 6100mAh की बैटरी है। यह किसी स्मार्टफोन के अंदर अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। साथ में रोचक बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग भी देने जा रही है। 

कीमत की बात करें तो फोन बेस वेरिएंट के लिए 2999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में आ सकता है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 4000 युआन (लगभग 46000 रुपये) तक जा सकती है। संभावित स्पेसिफिकेशंस में 6.78 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले शामिल है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। 

फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 मेन सेंसर मिल सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल, और 2 मेगापिक्सल के साथ कुल तीन कैमरा रियर साइड में बताए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »