OnePlus Ace 5, 5 Pro लॉन्च से पहले यहां आए नजर, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus जल्द ही OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro को लॉन्च करने वाला है।

OnePlus Ace 5, 5 Pro लॉन्च से पहले यहां आए नजर, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus Ace 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro को लॉन्च करने वाला है। OnePlus Ace 5 (PKG110) और OnePlus Ace 5 Pro  (PKG110 लॉन्च से पहले चीन की TENAA सर्टिफिकेशन एजेंसी डेटाबेस पर नजर आए हैं। लिस्टिंग से दोनों फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है और Ace 5 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। आइए OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 5 Specifications (Expected)


लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि OnePlus Ace 5 में 1,264 x 2,780 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में डिस्प्ले के नीचे एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Ace 5 प्रोसेसर के मामले में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होगा, जबकि Ace 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा।

स्टोरेज की बात की जाए तो OnePlus Ace 5 में 12/16GB RAM और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। आगामी वनप्लस फोनन में 6,285mAh रेटेड बैटरी कैपेसिटी मिलने की भी पुष्टि की गई है। संभावना है कि Ace 5 जनवरी में OnePlus 13R के तौर पर ग्लोबल मार्केट में आएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »