OnePlus Ace 2 Pro पहला 24GB RAM वाला स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

OnePlus Ace 2 Pro पहला 24GB RAM वाला स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: OnePlus/Weibo

OnePlus Ace 2 Pro 6.74 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 24GB, 12GB और 16GB RAM का ऑप्शन होगा।
  • OnePlus Ace 2 Pro फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड OnePlus चीन में अपनी Ace सीरीज में नया OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 16 अगस्त, 2023 को चीन में दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। Ace 2 Pro में पहले पेश हो चुके OnePlus Ace 2 जैसा समान डिजाइन मिलने की संभावना है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने वीबो पर स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को पेश किया है। आइए आगामी OnePlus Ace 2 Pro के बारे में जानते हैं।


OnePlus Ace 2 Pro हुआ टीज


हाल ही में आए टीजर के अनुसार, Ace 2 Pro स्मार्टफोन में 24GB LPDDR5X रैम होगी जो कि इस खूबी वाले दुनिया के पहला डिवाइस के तौर पर आने के लिए तैयार है। डिवाइस में 1TB UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज की सुविधा भी मिलेगी। RAM को SK हाइनिक्स द्वारा तैयार किया जाएगा। OnePlus के अनुसार, Ace 2 Pro मेमोरी जीन रीकॉम्बिनेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। जिससे बेहतर मेमोरी इस्तेमाल और ज्यादा तेज डाटा रीड परफॉर्मेंस मिलेगा, जिसकी बदौलत 41 ऐप्स 72 घंटों तक बैकग्राउंड पर चल पाएंगे। टीयूवी रीनलैंड द्वारा फोन 48 महीनों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सर्टिफाइड किया गया है।


OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


अन्य स्पेसिपिकेशंस की बात करें तो OnePlus ने पहले ही कंफर्म किया हुआ है कि Ace 2 Pro में 6.74 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्पले HDR10+ और 450 ppi डेंसिटी का सपोर्ट करेगी। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। नया स्मार्टफोन Android 13 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 24GB, 12GB और 16GB RAM का ऑप्शन होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W GaN चार्जर की मदद से 17 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। यह स्मार्टफन Cyan और Grey जैसे कलर ऑप्शन में आएगा।

इससे पहले, ZTE के Nubia ने RedMagic 8S Pro+ को 24GB/1TB स्टोरेज के साथ पेश किया था, लेकिन अभी तक उसकी बिक्री शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा Realme कथित तौर पर 24GB RAM वाला स्मार्टफोन पेश करने का प्लान बना रही है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »