iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
Apple ने iOS 26.4.2 अपडेट जारी किया है, जिसमें नोटिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खामी को ठीक किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बग की वजह से डिलीट किए गए पुश नोटिफिकेशन्स डिवाइस में स्टोर रह सकते थे, जिन्हें एक्सेस किया जा सकता था। इस समस्या का इस्तेमाल कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी कर सकती थीं। Apple ने इस अपडेट में इंप्रूव्ड डेटा रिडेक्शन फीचर जोड़ा है, जिससे डिलीट नोटिफिकेशन सही तरीके से हटेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।