• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ISRO में जॉब पाने का सुनहरा मौका! 103 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

ISRO में जॉब पाने का सुनहरा मौका! 103 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

आवदेन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 है। सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू आदि शामिल हैं।

ISRO में जॉब पाने का सुनहरा मौका! 103 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई

Photo Credit: iStock

ISRO में जॉब पाने का सुनहरा मौका इच्छुक कैंडिडेट्स को दिया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर ने 103 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है।
  • आवदेन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 है।
  • मेडिकल ऑफिसर से लेकर टेक्निकल असिस्टेंट तक के पदों पर भर्ती।
विज्ञापन
ISRO Recruitment 2024: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में जॉब पाने का सुनहरा मौका इच्छुक कैंडिडेट्स को दिया जा रहा है। इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर ने 103 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। इनमें मेडिकल ऑफिसर से लेकर टेक्निकल असिस्टेंट, और ड्राफ्ट्समैन तक के पोस्ट भी शामिल किए गए हैं। रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। जो भी कैंडिडेट इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इनके लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं उनके लिए हम यहां पूरी डिटेल बता रहे हैं कि कैसे आप इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तारीख कौन सी है और सिलेक्शन प्रोसेस कैसा रह सकता है। देखें पूरी जानकारी। 

भारतीय स्पेस रिसर्च संगठन ISRO में अगर आप नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इसरो ने 103 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर 2024 से शुरू हो चुके हैं। 103 पोस्ट में मेडिकल ऑफिसर एसडी के 2 पद, मेडिकल ऑफिसर एसी का 1 पद, साइंटिस्ट या इंजीनियर एससी के 10 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 28 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट का 1 पद, टेक्नीशियन बी के 43 पद, ड्राफ्ट्समैन के 13 पद और असिस्टेंट राजभाषा के 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई
इसरो की इन भर्तियों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको इसरो की अधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा। यहां पर Careers सेक्शन में जाकर रिक्तियों के लिए Recruitment Notice आपको दिख जाएगा। यहां पर आपको इन पदों से जुड़ी सभी तरह की डिटेल भी मिल जाएगी। 

क्या है योग्यता
ISRO की इन भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आपको वेबसाइट पर दिए नोटिस में मिल जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए यह योग्यता अलग-अलग होगी। तो जिस पद के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं उसके लिए योग्यता पहले चेक कर लें। उदाहरण के लिए मेडिकल ऑफिसर की भर्तियों के लिए MBBS डिग्री वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग डिग्री वाले आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। इसी तरह सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। 

अप्लाई करने की आखिरी तारीख
इसरो की इन जॉब्स के लिए रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। आवदेन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 है। सिलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू आदि शामिल हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »