अब घर बैठे निपटा सकेंगे RTO से जुड़े काम, 58 सर्विसेज हुईं ऑनलाइन

ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि इन सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ कम होगी और नागरिकों का कीमती समय बचाया जा सकेगा।

अब घर बैठे निपटा सकेंगे RTO से जुड़े काम, 58 सर्विसेज हुईं ऑनलाइन

अब 58 सेवाओं के लिए RTO या रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर

ख़ास बातें
  • सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ होगी कम
  • सरकारी कार्यालय में तेजी से होगा काम
  • कई घंटों का काम मिनटों में हो सकेगा पूरा
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस या व्हीकल रजिस्ट्रेशन से जुड़े कामों के लिए अब आपको RTO या रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने RTO से जुड़ी 58 सेवाओं को अब ऑनलाइन कर दिया है। यानि कि आप घर बैठे ही लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी और रिन्यूल जैसी सुविधाएं पा सकेंगे। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लोगों के कीमती समय को जितना संभव हो सके, बचाया जा सके। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधार वैरिफिकेशन के जरिए सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, हालांकि मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आधार वैरिफिकेशन स्वैच्छिक होगा। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 16 सितंबर को S.O. 4353(E) जारी किया है, जिसमें ऑनलाइन की गई सेवाओं का जिक्र किया गया है। मंत्रालय ने RTO से जुड़ी 58 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि इन सेवाओं को ऑनलाइन करने से RTO ऑफिस में लोगों की भीड़ कम होगी और नागरिकों का कीमती समय बचाया जा सकेगा। मंत्रालय ने कहा है कि ये ऐसी सेवाएं हैं जिन्हें घर बैठे आसानी से किया जा सकता है क्योंकि इनमें गाड़ी चलाकर दिखाने जैसे जरूरतें नहीं शामिल होंगी। आखिर कौन सी सेवाएँ हुई हैं ऑनलाइन, इसकी लिस्ट यहां दी जा रही है- 
 

ये सर्विसेज अब ऑनलाइन होंगी उपलब्ध

लर्नर लाइसेंस और डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन देना
लर्नर लाइसेंस में एड्रेस, नाम, फोटो में कोई बदलाव हो करना
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन
ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, एड्रेस में कोई बदलाव हो करना
व्हीकल के टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन
मोटर वाहन के अस्थाई पंजीकरण के लिए आवेदन
परमिट संबंधी सर्विसेज
डुप्लीकेट फिटनेस सर्टिफिकेट 
 

क्यों की गईं सर्विसेज ऑनलाइन, क्या है लाभ?

परिवहन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेवाओं को ऑनलाइन करने से कई तरह के लाभ नागरिकों को मिलेंगे, साथ ही सरकारी कामकाज में तेजी आएगी। ये हैं फायदे- 
- सरकारी कार्यालय में तेजी से होगा काम
- आरटीओ ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- कीमती समय और पैसे की होगी बचत
- लोगों के जीवनशैली होगी और अधिक आसान
- आरटीओ ऑफिस में लगने वाली लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा
- कई घंटों का काम मिनटों में हो सकेगा पूरा
- संपर्करहित या फेसलैस तरीके से होगा काम, महामारी जैसी स्थिति में रहेगी सेफ्टी
- व्यक्तिगत मुलाकात की जरूरत हो जाएगी खत्म। 

RTO संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन करने से लोगों का समय तो बचेगा ही, इसके अलावा परिवहन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के कामकाज में भी कुशलता देखने को मिलेगी। तो अब आप घर बैठे ही आरटीओ ऑफिस से जुड़े उन कामों को मिनटों में निपटा सकते हैं जिनमें व्हीकल चलाकर दिखाने की आवश्यकता न हो। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »