मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए गए नोकिया 7 प्लस को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Nokia 7 का अपग्रेड है।
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया 7 के अपग्रेड वर्ज़न नोकिया 7 प्लस से पर्दा उठाया। एमडब्ल्यूसी 2018 से ठीक पहले नोकिया ने इस अपग्रेड वर्ज़न में ना सिर्फ स्पेसिफिकेशन में बदलाव किए हैं, बल्कि नया बिल्ड भी दे दिया है।