अमेजन की सेल में Noise, Amazfit समेत अन्य नामी कंपनियों की स्मार्टवॉच पर भारी छूट दी जा रही है। SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI का विकल्प भी है, साथ ही कूपन और एक्सचेंज डील्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।
नॉइस ने महिलाओं के लिए एक नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva 2 को लॉन्च किया है। यह मेटल बिल्ड में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले ऑफर करती है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर वाली इस घड़ी में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर दिए गए हैं। यह यूजर का SpO2 लेवल चेक कर लेती है। नींद के पैटर्न का पता लगाती है। उनका स्ट्रेस आंकती है। दाम 4,499 रुपये हैं। 499 रुपये में प्री-बुक हो जाएगी।
NoiseFit ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo 2 लॉन्च की है। NoiseFit Halo 2 के लेदर और सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,499 रुपये है, जबकि मेटालिक वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है। Halo 2 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। यह एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है।