• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Noise ने लॉन्‍च की वूमन स्‍पेशल स्‍मार्टवॉच NoiseFit Diva 2, लुक से लुभाएगी, सेहत भी बताएगी!

Noise ने लॉन्‍च की वूमन स्‍पेशल स्‍मार्टवॉच NoiseFit Diva 2, लुक से लुभाएगी, सेहत भी बताएगी!

NoiseFit Diva 2 : यह मेटल बिल्‍ड में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करती है।

Noise ने लॉन्‍च की वूमन स्‍पेशल स्‍मार्टवॉच NoiseFit Diva 2, लुक से लुभाएगी, सेहत भी बताएगी!

NoiseFit Diva 2 में 100 से ज्‍यादा कस्‍टमाइजेबल वॉच फेस लगाए जा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • NoiseFit Diva 2 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च
  • महिलाओं के लिए खासतौर पर तैयार की गई
  • साढ़े 4 हजार रुपये में खरीदी जा सकती है
विज्ञापन
पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड नॉइस (Noise) ने महिलाओं को ध्‍यान में रखकर एक नई स्‍मार्टवॉच NoiseFit Diva 2 को लॉन्‍च किया है। यह मेटल बिल्‍ड में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करती है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले फीचर वाली इस घड़ी में कई हेल्‍थ मॉनिटरिंग फीचर दिए गए हैं। यह यूजर का SpO2 लेवल चेक कर लेती है। नींद के पैटर्न का पता लगाती है। उनका स्‍ट्रेस आंकती है और भी कई सुविधाएं पेश करती है। वॉच को पहनकर महिलाएं अपनी मैन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को ट्रैक कर सकती हैं।  
 

NoiseFit Diva 2 Price in India, availability

NoiseFit Diva 2 के दाम 4,499 रुपये हैं। यह रोज पिंक, सिल्‍वर ब्‍लू, क्‍लासिक ब्‍लैक, रोज लिंक और ब्‍लैक लिंक कलर्स में आती है। रोज लिंक और ब्‍लैक लिंक वेरिएंट्स के दाम 4,999 रुपये हैं। फ‍िलहाल 499 रुपये में इस घड़ी को प्री-बुक कराया जा सकता है। 
 

NoiseFit Diva 2 Specifications, features 

NoiseFit Diva 2 एक फंक्‍शनल क्राउन में मेटल बिल्‍ट के साथ आती है। इसमें 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 460×460 पिक्‍सल्‍स है। इसकी ब्राइटनैस 600 निट्स तक है और ऑल-वेज ऑन डिस्‍प्‍ले की भी सुविधा है। 

NoiseFit Diva 2 में 100 से ज्‍यादा कस्‍टमाइजेबल वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। यह ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। वॉच में डायल पैड और हाल में डायल किए गए कॉन्‍टैक्‍ट्स मिल जाते हैं। 

100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड के साथ आने वाली इस वॉच में SpO2 लेवल मापने की सुविधा है। यह यूजर का हार्ट रेट ट्रैक कर सकती है। स्‍लीप पैटर्न का पता लगा सकती है और लोगों की टेंशन जांच सकती है। जैसाकि हमने बताया इसमें महिलाओं को ध्‍यान में रखकर कई हेल्‍थ फीचर्स दिए गए हैं जैसे- फीमेल साइकल ट्रैकिंग। वॉइस असिस्‍टेंट के सपोर्ट वाली इस वॉच में रिमांइडर्स मिल जाते हैं। मौसम के अलर्ट मिल जाते हैं। 

सिंगल चार्ज में वॉच की बैटरी लाइफ 4 दिनों की है। यह नॉइसफ‍िट (NoiseFit) ऐप को सपोर्ट करती है। 1 साल की वॉरंटी में आती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »