Noise Cancellation

Noise Cancellation - ख़बरें

  • boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
    boAt ने भारतीय बाजार में अपना नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। इसकी लॉन्च कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह हेडफोन 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation, Dual Drivers, Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जबकि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, AI ENx कॉलिंग टेक्नोलॉजी, Memory Foam ईयर कुशन्स और boAt Hearables App के जरिए कस्टमाइजेशन का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
    Skullcandy ने भारत में अपने नए Method 360 ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इनकी MRP 16,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी, Hybrid Active Noise Cancellation, 40 घंटे तक की बैटरी, Bluetooth 5.3, Google Fast Pair, Multipoint Pairing और IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। यह डिवाइस Skull-iQ ऐप सपोर्ट के साथ आता है।
  • Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
    Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0, Soundstage Spatial Audio और Adaptive Loudness जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC बंद होने पर 80 घंटे और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 32mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC ऑडियो कोडेक, Bluetooth Multipoint और छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। इसकी भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
  • AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
    itel ने भारत में नया Power 451 फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें AI Environmental Noise Cancellation (AI-ENC) फीचर दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है। फोन में 2500mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग, 2.4-इंच डिस्प्ले, Bluetooth, वायरलेस FM, VGA कैमरा और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ कंपनी 1 साल का Counter Replacement ऑफर और बॉक्स में फ्री बैक कवर भी दे रही है।
  • itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
    itel ने भारत में अपनी नई Inno Series के तहत itel Aqua फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का इकलौता फीचर फोन है जो IP67 रेटिंग के साथ आता है। डिवाइस में AI Environmental Noise Cancellation (ENC), 2.4 इंच डिस्प्ले, 1200mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन हिंदी और अंग्रेजी वॉयस असिस्टेंस के साथ 10 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। itel Aqua की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और यह Blue, Red और Black रंगों में उपलब्ध होगा।
  • Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
    Vivo ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के ओवर ईयर नॉइज कैंसिलिंग Over-Ear Noise-Cancelling Headphones एक से अधिक रंगों में आते हैं। इनमें 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। खास फीचर इनकी बैटरी है जो कि 75 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर भी खास फोकस किया है।
  • मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
    Asus ने भारतीय बाजार में नया VM441 AiO लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला All-in-One Desktop PC है। डिवाइस में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 45 TOPS AI परफॉर्मेंस वाला NPU और Copilot+ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos Stereo Speakers, 5MP IR कैमरा, Windows Hello सपोर्ट और AI Noise Cancellation फीचर भी दिया गया है। Asus VM441 AiO की शुरुआती कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है।
  • PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
    वॉट्सऐप का नॉयज कैंसलेशन फीचर जरूरी आवाजों को अलग करता है और जो जरूरी नहीं है उन्हें म्यूट कर देता है और यह सब कुछ रियल-टाइम में होता है। इससे दूसरी तरफ वाला व्यक्ति सिर्फ आपकी ही आवाज सुन सकता है, चाहे आपके आस-पास कितना भी शोर क्यों न हो। iPhone और iPad समेत Apple डिवाइसेज में पहले से ही एक बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर मौजूद है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है।
  • Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
    Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।
  • itel S9 Star: Rs 899 रुपये में AI फीचर वाले TWS ईयरबड्स लॉन्च, यहां से खरीदें
    itel ने भारत में शुक्रवार को अपना बजट-टियर TWS - Itel S9 Star लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि Rs 1 हजार से कम की आकर्षक कीमत पर ये ईयरबड्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ स्मार्ट भी हैं, क्योंकि इनमें AI-पावर्ड Environmental Noise Cancellation (ENC) मिलता है। इसके अलावा, नए itel ईयरबड्स 10mm ड्राइवर्स के साथ 360‑डिग्री सराउंड साउंड सपोर्ट करते हैं। इनके चार्जिंग केस में 400mAh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल होने पर लगभग 30 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।
  • Blaupunkt BH61 Moksha True ANC हेडफोन Rs 2,999 में हुआ भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 50 घंटे!
    Blaupunkt BH61 Moksha True Active Noise Cancellation हेडफोन को भारत में 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह वर्तमान में Blaupunkt ऑनलाइन शॉप में 100 रुपये की छूट के साथ 2,899 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। नए हेडफोन में 50 घंटे तक के प्लेटाइम का दावा किया गया है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आते हैं। पसीने से बचाव के लिए Blaupunkt BH61 में IPX5 रेटेड बिल्ड मिलता है।
  • सिंगल चार्ज में 20 घंटे चलने वाला Xiaomi Noise Cancelling Bluetooth Headset Necklace लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi के नए वायरलेस हेडसेट नेकलेस को IPX5 रेटिंग और 2.5D ग्लेज्ड ग्लास टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 3kHz ब्रॉडबैंड नॉयज  रिडक्शन और कॉल रिडक्शन को सपोर्ट करता है।

Noise Cancellation - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »