Krafton भारत में PUBG Mobile को वापस लाएगा या PUBG Mobile India और PUBG: New State को भारत लाया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी तो कंपनी ही देगी, लेकिन हम आपको पिछले कुछ महीनों में PUBG को लेकर आई एक-एक खबर को विस्तार से समझाने वाले हैं।
पिछले साल सितंबर में भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद से कंपनी देश में इस गेम की वापसी पर काम कर रही है। PUBG: New State की घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह अभी भी देश में पबजी मोबाइल इंडिया पर फोकस कर रही है।
अभी तक Krafton ने गेम की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है और न ही इसके रिलीज़ की सटीक तारीख साझा की है, लेकिन ट्रेलर से मिली जानकारी के आधार पर हमने PUBG Mobile और नए PUBG: New State के बीच का अंतर निकाला है। आइए नज़र डालते हैं।
एक ओर गेम पब्लिशर का नए वर्ज़न को भारत में रिलीज़ न करने का फैसला और दूसरी ओर केंद्रिय मंत्री जावडेकर का PUBG Mobile को हिंसक और एडिक्टेड गेम्स में शामिल करना, निश्चित तौर पर फैंस के लिए धक्का है।
PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले पर हाल ही में शुरू हुए थे। इस गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन को हाल में शुरू किया गया था और एक हफ्ते के अंदर इस गेम को 50 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन से ज्यादा मिल गए हैं।
Krafton ने हाल ही में PUBG: New State नाम के एक नए पबजी वर्ज़न की घोषणा की है और नवंबर 2020 में कंपनी भारत के लिए खास डिज़ाइन किए गए PUBG Mobile India को भी घोषित किया था।
PUBG: New State को Krafton द्वारा पब्लिश किया जाएगा और इसका डेवलपर PUBG Studio है। गेम का Tencent से कोई संबंध नहीं है। अब क्योंकि पबजी मोबाइल पर बैन के पीछे एक बड़ा कारण Tencent था, तो ऐसे में देखना होगा कि समस्या की जड़ खत्म होने के बाद इस गेम को भारत में एंट्री मिलेगी या नहीं।
PUBG: New State के ट्रेलर में मौजूदा PUBG Mobile जैसा ही बैटल रोयाल थीम दिखाई देता है, लेकिन क्योंकि यह 2051 पर सेट है, इसलिए हथियारों से लेकर गाड़ियों तक सब कुछ आधुनिक है।