PUBG Lite फैंस के लिए बुरी खबर, आज से नहीं खेल पाएंगे गेम

गेम को पूरी तरह से क्यों बंद किया जा रहा है, इसे लेकर गेम कंपनी Krafton ने किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।

PUBG Lite फैंस के लिए बुरी खबर, आज से नहीं खेल पाएंगे गेम

PUBG Lite को 29 मई से पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • PUBG Lite की सर्विस आज सुबह से बंद कर दी गई है
  • 29 मई से बंद हो जाएगा प्लेयर सपोर्ट
  • Facebook पेज पहले की तरह चलता रहेगा
विज्ञापन
PUBG Lite डेवलपर्स ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस गेम की आज, यानी 29 अप्रैल से सर्विस बंद हो जाएगी। डेवलपर्स द्वारा 30 मार्च को साझा किए गए एक टर्मिनेशन शेड्यूल में टीम ने घोषणा की थी कि सबसे पहले lite.pubg.com वेबसाइट को बंद किया जाएगा और इसके बाद 29 अप्रैल को गेम की सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। पबजी लाइट PUBG का एक लाइट वर्ज़न है, जिसे लो-एंड पीसी सेटअप पर खेलने के लिए बनाया गया था। दिखने में और गेमप्ले के मामले में इसे पबजी के समान डिज़ाइन किया गया था। हालांकि यह पूरी तरह से फ्री-टू-प्ले गेम था, यानी इस गेम के सभी एलिमेंट मुफ्त थे।

पिछले साल सितंबर में भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद से कंपनी देश में इस गेम की वापसी पर काम कर रही है। PUBG: New State की घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह अभी भी देश में पबजी मोबाइल इंडिया पर फोकस कर रही है। वहीं, PC पर PUBG को प्रतिबंधित नहीं किया गया था और PUBG Lite ने मोबाइल वर्ज़न के बैन से कम हुई लोकप्रियता को बनाए रखने में मदद की।

आज, 29 अप्रैल को डेवलपर्स द्वारा गेम को बंद किए जाने की घोषणा की गई थी और आज गेम सर्विस को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे बंद भी कर दिया गया। इसका मतलब है कि अब प्लेयर्स गेम में मैच नहीं खेल पाएंगे और साथ ही अपनी इन-गेम करेंसी को खर्च नहीं कर पाएंगे। गेम की सर्विस तो बंद की जा चुकी है और कंपनी के अनुसार, 29 मई से PUBG Lite के लिए प्लेयर सपोर्ट भी बंद हो जाएगा, जिसके बाद जुलाई 2019 में भारत में लॉन्च हुआ यह गेम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हालांकि PUBG Lite का Facebook पेज सब बंद होने के बाद भी चलता रहेगा।

गेम को पूरी तरह से क्यों बंद किया जा रहा है, इसे लेकर गेम कंपनी Krafton ने किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है। लॉन्च के तुरंत बाद से यह गेम काफी लोकप्रिय हो गया था, क्योंकि यह लो-एंड पीसी में आराम से चलता था। इसके ऊपर यह एक फ्री-टू-प्ले गेम भी था। पिछले साल दिसंबर में डेवलपर्स ने गेम को 100 प्रतिशत फ्री-टू-प्ले बनाने के लिए इसमें स्किन और कॉस्टूम खरीदने के लिए बनाई गई L-COIN (पेड कैश) करेंसी सिस्टम को खत्म कर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »