PUBG New State का नाम बदलकर हुआ New State Mobile, गेम में जुड़े नए रिवॉर्ड्स

Krafton ने हाल ही में Lunar New Year इवेंट्स और गेम में रिवॉर्ड के एक नए सेट की घोषणा भी की थी, जो 2 फरवरी तक चलेगा।

PUBG New State का नाम बदलकर हुआ New State Mobile, गेम में जुड़े नए रिवॉर्ड्स

खबर लिखते समय तक गेम Google Play store पर PUBG: New State नाम से ही लिस्टेड था

ख़ास बातें
  • नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था PUBG: New State गेम
  • हाल ही में न्यू स्टेट मोबाइल में एक नया BR: Extreme मोड जोड़ा गया था
  • Krafton ने New State Mobile के लिए Lunar New Year इवेंट घोषित किया
विज्ञापन
PUBG New State का नाम बदलकर New State Mobile किया जा रहा है। गेम के पब्लिशर Krafton ने इस गेम को नवंबर 2021 में लॉन्च किया था। यह लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम काफी हद तक Battlegrounds Mobile India (PUBG Mobile) की तरह ही है, लेकिन इसमें थीम के साथ-साथ हथियारों व कुछ अन्य एलिमेंट्स में बदलाव किए गए हैं। लॉन्च के बाद से New State Mobile को 4.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स मिल चुके हैं।

दक्षिण कोरियाई पब्लिशर ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए बताया कि PUBG New State का नाम बदलकर New State Mobile कर दिया गया है। क्राफ्टॉन पहले ही अपने Facebook और Twitter अकाउंट का नाम बदलकर न्यू स्टेट मोबाइल कर चुका है। Krafton ने ट्वीट में लिखा "न्यू स्टेट हमेशा एक मोबाइल-केंद्रित अनुभव रहा है, और न्यू स्टेट मोबाइल में बदलाव के जरिए हम इसे कोर में ला रहे हैं।" पिछली रिपोर्ट के अनुसार, गेम को पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था और तब से इसे 45 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस खबर को लिखते समय तक, गेम Google Play store और Apple App Store में PUBG: New State टाइटल के साथ ही लिस्टेड था।

क्राफ्टॉन ने हाल ही में न्यू स्टेट मोबाइल में एक नया BR: Extreme मोड जोड़ा है, जिसमें मैच में 64 खिलाड़ी होते हैं और यह 20 मिनट तक चलता है। गेमर्स को P1911 हैंडगन, एक स्मोक ग्रेनेड, 300 ड्रोन क्रेडिट और पूरी तरह से चार्ज किए गए बूस्ट मीटर के साथ Troi मैप में गिरा दिया जाता है। Dotesports की एक रिपोर्ट के अनुसार, BR: Extreme मोड के साथ ही Krafton आने वाले समय में गेम में और भी बहुत सारे बदलाव करने वाला है।

इस बीच, Krafton ने हाल ही में Lunar New Year इवेंट्स और गेम में रिवॉर्ड के एक नए सेट की घोषणा भी की थी, जो 2 फरवरी तक चलेगा। पहला इवेंट उन प्लेयर्स को तीन BP Random बॉक्स देगा, जो कम से कम चार दिनों के लिए गेम में लॉग इन करते हैं। इसके अलावा, चार दिनों तक दिन में कम से कम तीन बार BR: Extreme मोड खेलने वाले प्लेयर्स को Royale Chest Trickets मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »