PUBG: New State के भारत लॉन्च को लेकर Krafton का बड़ा बयान, कहा भारत में...

Krafton ने PUBG: New State को 25 फरवरी को घोषित किया था और उसी समय से गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध भी हो गया था।

PUBG: New State के भारत लॉन्च को लेकर Krafton का बड़ा बयान, कहा भारत में...

PUBG Mobile India को पिछले साल के आखिर में घोषित कर दिया गया था

ख़ास बातें
  • Krafton ने 25 फरवरी को PUBG: New State मोबाइल गेम घोषित किया था
  • गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है
  • भारत, चीन और वियतनाम के लिए नहीं है उपलब्ध
विज्ञापन
PUBG: New State की घोषणा के साथ ही इसके भारत लॉन्च को लेकर फैंस की उम्मदे बढ़ गई हैं। हालांकि कुछ जानकारियां ऐसी निकल कर आई हैं, जिससे फैंस को निराशा हो सकती है। हाल ही में केंद्रिय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने PUBG को हिंसक और आदत लगने वाले गेम्स का उदाहरण बताया था और उधर गेम नए वर्ज़न PUBG: New State के पब्लिशर Krafton ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि कंपनी नए गेम को भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है। PUBG के पीसी वर्ज़न के पब्लिशन क्राफ्टॉन का कहना है कि कंपनी भारत में पहले PUBG Mobile को वापस लॉन्च करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि सरकार के रुख को देखते हुए यह फिलहाल संभव होता नज़र नहीं आ रहा है।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन The Guru की रिपोर्ट के अनुसार, Krafton अपने नए मोबाइल बैटल रोयाल गेम PUBG: New State को भारत में रिलीज़ करने की योजना नहीं बना रही है। पब्लिकेशन को दिए बयान में Krafton ने कहा है कि (अनुवादित) "यह सच है कि भारत को New State के प्री-रजिस्ट्रेशन से बाहर रखा गया है। हम फिलहाल New State को भारत में लॉन्च करने की योजना नहीं बना रहे हैं।" कंपनी का कहना है कि सबसे पहले वे बैटलग्राउंड मोबाइल गेम का भारतीय वर्ज़न दोबारा रिलीज़ करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Krafton ने PUBG: New State को 25 फरवरी को घोषित किया था और उसी समय से गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध भी हो गया था। हालांकि डेवलपर्स ने भारत के साथ-साथ चीन और वियतनाम को प्री-रजिस्ट्रेशन से बाहर रखा है।

अब क्योंकि गेम को PUBG Studio ने विकसित किया है और Krafton इसका पब्लिशर है, इसलिए फैंस को उम्मीद है कि इसके भारत आगमन पर सरकार को कोई आपत्ती नहीं होगी। हालांकि, एक ओर गेम पब्लिशर का नए वर्ज़न को भारत में रिलीज़ न करने का फैसला और दूसरी ओर केंद्रिय मंत्री जावडेकर का PUBG Mobile को हिंसक और एडिक्टेड गेम्स में शामिल करना, निश्चित तौर पर फैंस के लिए धक्का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »