Networking News

Networking News - ख़बरें

  • CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
    दिल्ली में हालिया घटनाओं के बाद Bluetooth Messaging Apps एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट बंद होने के दौरान ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल किया था। ये ऐप्स Bluetooth Low Energy (BLE) और Mesh Network तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा, Wi-Fi या सेल्युलर नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं। Bitchat, Bridgefy और Briar जैसे ऐप्स इसी तरह की तकनीक का उपयोग करते हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी विशेष ऐप के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
  • मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
    ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Telstra में नेटवर्क की बत्ती गुल हुई तो हालात बहुत बिगड़ गए। यह सिर्फ मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग, डिटिजल पेमेंट्स पर असर नहीं था, बल्कि इसने देश की रेल सेवा को ही ठप कर दिया। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल नेटवर्क चले जाने से सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया।
  • India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
    भारत और आयरलैंड के बीच पहले T20I मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए और टीम इंडिया को 190 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खबर लिखे जाने तक भारत ने 59 रन बना लिए हैं और दो विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है और यह सीरीज इंग्लैंड दौरे से पहले टीम के लिए अहम मानी जा रही है। इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर है। मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network और लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध है।
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
    भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5 विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।
  • Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
    Airtel ने पिछले एक साल में अपर नॉर्थ क्षेत्र में 2,900 से ज्यादा नए 5G साइट्स तैनात करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क विस्तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 77 जिलों तक फैला हुआ है और इससे 2.86 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा मिलेगा। Airtel का कहना है कि नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर से तेज डेटा स्पीड, बेहतर कवरेज और अधिक भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में औसतन हर दिन 8 से ज्यादा नए 5G साइट्स एक्टिव किए गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत हुआ है।
  • Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
    Airtel ने भारत में अपनी नई Priority Postpaid Service लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह सेवा 5G Network Slicing तकनीक की मदद से यूजर्स को ज्यादा स्थिर और बेहतर नेटवर्क अनुभव देगी। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और सिर्फ 5G SA सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। लॉन्च के बाद इस सर्विस को लेकर Net Neutrality और प्रीपेड यूजर्स पर असर जैसी बहस भी शुरू हो गई है। सरकार और TRAI भी इस मॉडल की जांच कर रहे हैं।
  • Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
    Bharti Airtel की नई प्रायोरिटी नेटवर्क सर्विस को लेकर सरकार और TRAI जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगुलेटर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पोस्टपेड यूजर्स को नेटवर्क प्राथमिकता देने से नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। Airtel ने हाल ही में 5G network slicing तकनीक के जरिए पोस्टपेड ग्राहकों के लिए प्रायोरिटी नेटवर्क एक्सपीरियंस शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि इससे ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद नेटवर्क मिलेगा। वहीं अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि क्या इससे प्रीपेड यूजर्स की सर्विस क्वालिटी प्रभावित हो सकती है।
  • Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
    Airtel ने भारत में नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी स्टेबल कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है। Airtel के मुताबिक यूजर्स को “फास्टलेन” नेटवर्क एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा भरोसेमंद रहेगी। यह फीचर फिलहाल सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और मौजूदा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपग्रेड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस 5G standalone सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।
  • दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
    चीन ने 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड के ट्रायल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। MIIT के मुताबिक यह स्पेक्ट्रम शुरुआती रिसर्च और टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल्स IMT-2030 (6G) Promotion Group के तहत होंगे, जो चीन में 6G डेवलपमेंट को कोऑर्डिनेट करता है। सरकार का कहना है कि इससे नई ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क आर्किटेक्चर और भविष्य के कम्युनिकेशन सिस्टम्स की टेस्टिंग में मदद मिलेगी। यह पहल 6G स्टैंडर्डाइजेशन और इंडस्ट्रियल तैयारी को भी सपोर्ट करेगी।
  • Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
    macOS में एक नया बग सामने आया है, जो करीब 49 दिन तक सिस्टम लगातार ऑन रहने पर एक्टिव होता है। इस समस्या के बाद Mac नए नेटवर्क कनेक्शन बनाना बंद कर सकता है, जिससे कई ऐप्स काम नहीं करते और सिस्टम स्लो हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह 32-बिट काउंटर का ओवरफ्लो है। फिलहाल इसका आसान समाधान सिस्टम को रीस्टार्ट करना बताया गया है, जिससे समस्या अस्थायी रूप से ठीक हो जाती है।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
    Google Threat Intelligence Group ने IPIDEA नाम के एक बड़े रेजिडेंशियल प्रॉक्सी नेटवर्क को बाधित करने की जानकारी दी है। Google के मुताबिक, यह नेटवर्क Android स्मार्टफोन और Windows PC समेत लाखों डिवाइसेज़ को बिना यूजर की जानकारी साइबर अटैक्स में इस्तेमाल कर रहा था। रेजिडेंशियल इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ट्रैफिक रूट कर हमलावर अपनी पहचान छुपा पा रहे थे। Google ने इस नेटवर्क से जुड़े डोमेन्स बंद कराए और प्रभावित ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए Play Protect में बदलाव किए हैं।
  • इस महीने तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4G! जानें सरकार का मास्टरप्लान
    भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर सरकार ने बड़ा दावा किया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, जून 2026 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क की सुविधा पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिलेगी और करोड़ों यूजर्स को बेहतर डिजिटल सेवाएं मिलेंगी। हाल के महीनों में BSNL ने भी अपने 4G नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया है और देशभर में करीब एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। सरकार का फोकस स्वदेशी टेक्नोलॉजी और चीनी इक्विपमेंट से दूरी बनाने पर भी है।
  • CES 2026: Wi-Fi 7 लिया नहीं और आ गया Wi-Fi 8, बिजली की रफ्तार से इंटरनेट और स्ट्रॉन्ग स्टेबिलिटी का वादा!
    CES 2026 में Wi-Fi 8 टेक्नोलॉजी सामने आने के बाद राउटर अपग्रेड को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। Wi-Fi 8 अभी ऑफिशियल स्टैंडर्ड नहीं है, लेकिन शुरुआती डेमो में बेहतर कनेक्टिविटी और पावर एफिशिएंसी का दावा किया गया है। यह Wi-Fi 7 जैसी ही स्पीड देगा, लेकिन रेंज और स्टेबिलिटी में सुधार देखने को मिलेगा। Wi-Fi 8 के स्टैंडर्ड को 2028 तक फाइनल किए जाने की उम्मीद है, हालांकि कुछ कंपनियां इस साल के अंत तक शुरुआती राउटर्स लाने की तैयारी में हैं।
  • 1,000 करोड़ की ठगी और 111 फर्जी कंपनियां, कैसे CBI ने इस बड़े साइबर फ्रॉड का किया खुलासा, यहां जानें
    CBI ने देशभर में एक्टिव एक बड़े इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है, जो फर्जी लोन ऐप्स, नकली इनवेस्टमेंट स्कीम्स, झूठे जॉब ऑफर्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को ठग रहा था। जांच एजेंसी ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें चार विदेशी नागरिक और 58 कंपनियां शामिल हैं। CBI के मुताबिक, यह रैकेट Ponzi और MLM मॉडल पर काम कर रहा था। जांच में 111 शेल कंपनियों और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »