Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
Motorola Edge 70 सीरीज का विस्तार कंपनी तीन नए मॉडल्स के साथ कर सकती है। सीरीज में लॉन्च हो चुके तीन स्मार्टफोन्स के साथ अब तीन और मेंबर जुड़ने की खबर है। टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, कंपनी सीरीज में Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro Lite को पेश कर सकती है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के कोडनेम भी लीक हो गए हैं।