• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G 5G के स्पेसिफिेकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Moto G 5G के स्पेसिफिेकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

दावा है कि Moto G 5G में दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

Moto G 5G के स्पेसिफिेकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें
ख़ास बातें
  • मोटो जी 5जी की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं
  • Motorola 7 जुलाई को एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है
  • Motorola Edge Lite को लॉन्च किए जाने की थी उम्मीद
विज्ञापन
Moto G 5G स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक करने का श्रेय नामी टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) को जाता है। दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के बारे में पहले Motorola Edge Lite के नाम से जानकारी लीक हुई थी। जानकारी मिली है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे मिलेंगे। दावा है कि स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा जो मोटो जी 5जी नाम से भी साफ है। टिप्सटर ने बताया है कि Moto G 5G Plus पर भी काम चल रहा है। दोनों ही फोन के बारे में Motorola ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। खबर तो यह भी है कि कंपनी 7 जुलाई को एक इवेंट लॉन्च करने वाली है, जहां पर मोटोरोला एज लाइट को लॉन्च किए जाने का अनुमान था।
 

Moto G 5G specifications (expected)

टिप्सटर इवान ब्लास के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) Moto G 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

टिप्सटर ने बताया है कि मोटो जी 5जी में दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। Moto G 5G के कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, 5जी कनेक्टिविटी, 4जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। दावा है कि डाइमेंशन 167.98x73.97x9.59 मिलीमीटर और वजऩ 207 ग्राम।

टिप्सटर ने अभी तक मोटो जी 5जी की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Motorola 7 जुलाई को एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है जहां Motorola Edge Lite को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इवान ब्लास ने मोटो जी 5जी की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें भी साझा की हैं। उनका दावा है कि Moto G 5G Plus को भी लाया जाएगा।

Motorola ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »