Samsung ने अपनी नई 2026 Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज और ViewFinity S8 लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। नए मॉनिटर्स में 6K डिस्प्ले, OLED पैनल, 330Hz रिफ्रेश रेट और Thunderbolt 5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने लॉन्च की नई Odyssey और ViewFinity मॉनिटर सीरीज
Samsung ने अपनी नई 2026 Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज और अपडेटेड ViewFinity S8 मॉनिटर्स को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस बार हाई-रिफ्रेश रेट, OLED पैनल और 6K रिजॉल्यूशन जैसे फीचर्स पर फोकस करती नजर आ रही है। नई लाइनअप में Odyssey G8 सीरीज के कई मॉडल, नया Odyssey OLED G7 और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ViewFinity S8 मॉनिटर्स शामिल हैं। Samsung के मुताबिक नए मॉनिटर्स में DisplayPort 2.1, Thunderbolt 5 और Dual Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी दक्षिण कोरिया के लिए जारी की है।
नई Odyssey G8 सीरीज में कंपनी ने अलग-अलग स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन वाले मॉडल पेश किए हैं। 32 इंच वाला Odyssey G8 G80HS मॉनिटर 6K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Dual Mode सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स 3K रिजॉल्यूशन पर 330Hz तक रिफ्रेश रेट इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं 27 इंच वाला Odyssey G8 G80HF मॉडल 5K रिजॉल्यूशन और 180Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ है। यह QHD रिजॉल्यूशन में 360Hz तक सपोर्ट करता है।
Samsung ने Odyssey OLED G8 G80SH को भी 27 इंच और 32 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इसमें QD-OLED पैनल दिया गया है, जो 4K रिजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम होता है। मॉनिटर USB Type-C पोर्ट के जरिए 98W तक चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। Samsung का कहना है कि इसमें QD-OLED Penta Tandem टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जिससे ब्राइटनेस और पैनल ड्यूरेबिलिटी बेहतर होती है।
गेमिंग यूजर्स के लिए कंपनी ने नया Odyssey OLED G7 G73SH भी लॉन्च किया है। यह 32 इंच 4K OLED डिस्प्ले के साथ आता है और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। मॉनिटर में Dual Mode फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यह Full-HD रिजॉल्यूशन पर 330Hz तक जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम मिलेगा, जिसे खासतौर पर कॉम्पिटिटिव गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Samsung ने अपने प्रोफेशनल मॉनिटर लाइनअप को भी अपडेट किया है। नया ViewFinity S8 S85TH मॉडल 40 इंच कर्व्ड WUHD डिस्प्ले के साथ आता है और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Thunderbolt 5 सपोर्ट दिया गया है, जो 80Gbps तक डेटा ट्रांसफर और 140W तक चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा ViewFinity S8 S80HF मॉडल में 5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और USB Type-C कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह मॉनिटर लंबे समय तक काम करने वाले और प्रोडक्टिविटी फोकस्ड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
कीमत की बात करें तो Samsung Odyssey G8 G80HS 6K मॉडल की कीमत KRW 17,57,700 यानी करीब 1.12 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Odyssey G8 G80HF 5K मॉडल करीब 72,000 रुपये में लॉन्च हुआ है। Odyssey OLED G8 G80SH की शुरुआती कीमत करीब 1.04 लाख रुपये है, जबकि Odyssey OLED G7 की कीमत करीब 82,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने ViewFinity S8 S80UD मॉडल की कीमत करीब 35,000 रुपये बताई है। फिलहाल ये सभी मॉनिटर्स दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S10 Lite
Starts from ₹33,499
JBL New Live 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹15,999
OnePlus N6
Starts from ₹22,520
Motorola Edge 60 Fusion
Starts from ₹20,900
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी