Mobile Tv

Mobile Tv - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 लाइव हो गई है और इसमें Smartphones से लेकर Electronics, Smart TV, Fashion, Beauty और Home Appliances तक कई कैटेगरी में बड़ी डील्स मिल रही हैं। स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S25 Ultra ₹84,999, Xiaomi 17 ₹59,999, OnePlus Nord 6 ₹42,999 और Samsung Galaxy A56 5G ₹31,999 में मिल रहा है। बजट में Lava Bold N4 Pro 5G ₹13,999 और Redmi 15C 5G Prime ₹15,999 में उपलब्ध हैं। सेल में SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक जैसे ऑफर भी हैं।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 अब Plus मेंबर्स और Black सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए लाइव हो गई है और इसमें स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस समेत कई कैटेगरी पर ऑफर्स मिल रहे हैं। Samsung Galaxy S25 ₹57,999, Samsung Galaxy S25 FE ₹46,999 और Realme P4x 5G ₹22,999 में उपलब्ध हैं। Vivo के कई फोन भी कम कीमत में मिल रहे हैं, जबकि Poco के स्मार्टफोन ₹11,999 से शुरू हो रहे हैं। सेल में Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट, No Cost EMI, SuperCoins और SuperMoney जैसे ऑफर मिल रहे हैं। Plus और BLACK सदस्यों को Early Access का फायदा भी दिया गया है।
  • बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    भारत में D2M यानी Direct-to-Mobile तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा खर्च किए Smartphone पर Live TV और अन्य प्रसारण सामग्री पहुंचाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार D2M के कमर्शियल रोलआउट की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में D2M सिग्नल रिसीव करने वाली खास चिप या हार्डवेयर लगाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार की मांग के आधार पर इस सुविधा को अपनाने का फैसला कर सकेंगी। सरकार ने D2M के लिए 470–582 MHz बैंड और PPP मॉडल को मंजूरी दी है। इससे हर Smartphone में D2M सपोर्ट मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
    Jio ने स्पेशल Jio Anniversary ऑफर लेकर आया है, जिसमें JioBharat 4G पर बचत का मौका मिल रहा है। ऑफर के तहत JioBharat 4G फोन ₹1,499 में उपलब्ध है, जिसमें 6 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री रिचार्ज बेनिफिट्स शामिल हैं, जिसमें हर महीने 14GB डाटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अगर जियो एनिवर्सरी ऑफर के साथ ग्राहकों को 4G सपोर्ट वाला JioBharat फोन मिलेगा और साथ में 6 महीने के लिए कनेक्टिविटी लाभ मिलेंगे और इसके लिए सिर्फ कुल मिलाकर ₹1,499 का भुगतान करना होगा।
  • Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
    Flipkart अगले महीने 9 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट पर फेस्टिवल सीजन के मौके पर Flipkart The Big Billion Days Sale शुरू करने जा रही है। अगर आप सेल के दौरान सबसे पहले खरीदारी का लाभ उठाने जा रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट ने सेल शुरू होने से पहले अर्ली बर्ड डील्स लाइव कर दी हैं। इस सेल में खासतौर पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान पर छूट मिलेगी।
  • Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
    Airtel ने ₹999 और उससे अधिक कीमत वाले पोस्टपेड प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के Apple की iCloud+ सर्विस को जोड़ा है, जिसके ग्राहक बिना कुछ खर्च किए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें iCloud स्टोरेज के साथ-साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी शामिल किया गया है। टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए ऐसे 4 प्लान प्रदान करती है, जिसमें ₹999 वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है।
  • Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
    Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट की घोषणा कर दी है जो कि 9 सितंबर को होने जा रहा है। Surprise and Shine इवेंट सुबह 10 बजे (PT यानी पेसिफिक टाइम पर) शुरू होगा। वहीं, भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च इवेंट रात 10.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो यह Apple की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे YouTube आदि पर भी देखा जा सकेगा। इसी के साथ Apple TV पर भी इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलेगा कम प्राइस का बेनेफिट, सरकार जारी रखेगी सब्सिडी
    PM E-DRIVE स्कीम के संशोधित प्रावधानों के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए 2,500 रुपये प्रति किलोवॉट आवर का इंसेंटिव मिलेगा। यह इंसेंटिव प्रति व्हीकल अधिकतर 5,000 रुपये का होगा। इस स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का अधिकतम प्राइस 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale आज, 4 जुलाई से शुरू हो गई हैं। Amazon की सेल 6 जुलाई तक सिर्फ Prime Members के लिए चलेगी, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं। Amazon पर Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13 और Xiaomi 17T जैसे स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील्स मिल रही हैं, जबकि Flipkart पर iPhone 17, iPhone 17 Pro और अन्य प्रीमियम डिवाइसेज पर ऑफर्स उपलब्ध हैं। बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा दिया जा रहा है।
  • इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
    इस वर्ष के IPL को टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 1.2 अरब से अधिक व्युअर्स मिले हैं। देश के इस सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की पहुंच वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत बढ़ी है। इस बार के IPL को देखने की कुल अवधि बढ़कर लगभग 870 अरब मिनटों की रही है। इस टूर्नामेंट का अहमदाबाद में खेला गया फाइनल IPL के इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला मुकाबला है।
  • Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
    इस सेल में Samsung के 32 इंच HD Smart LED TV को 17,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 14,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के 32 इंच F-सीरीज स्मार्ट LED TV को 24,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
    Amazon Great Summer Sale 2026 अब सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो गई है। सेल में Samsung, OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा लैपटॉप्स, Smart TVs, एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay कैशबैक जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। Prime मेंबर्स को फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
  • घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये
    पुराना स्मार्टफोन अक्सर घर में बेकार पड़ा रहता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई कामों में उपयोगी साबित हो सकता है। इसे CCTV कैमरा, Smart TV रिमोट, कार GPS या बच्चों के लर्निंग डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान ऐप्स और सेटिंग्स की जरूरत होती है, जिनसे फोन को नए काम के लिए तैयार किया जा सकता है। इस तरह आप न सिर्फ अपने पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त खर्च से भी बच सकते हैं और रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
  • फोन को बनाओ TV रिमोट! नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी काम आएंगे ये तरीके
    अगर TV का रिमोट काम नहीं कर रहा या खो गया है, तो आप अपने स्मार्टफोन को ही रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी के लिए ऑफिशियल ऐप्स और Wi-Fi कनेक्शन के जरिए फोन को रिमोट बनाया जा सकता है। वहीं पुराने TV के लिए IR Blaster वाले फोन में यूनिवर्सल रिमोट ऐप काम करता है। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज को भी मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। सही सेटअप के बाद आप चैनल, वॉल्यूम और ऐप्स को आसानी से फोन से मैनेज कर सकते हैं।
  • Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
    Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है। Simple Ultra की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल दिए गए हैं।

Mobile Tv - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »